शशि थरूर के बयानों के बाद राहुल गांधी की चेतावनी, कहा- बड़ी लड़ाई लड़ रहा हूं, कमजोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पुनर्गठित कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की पहली अध्यक्षता करते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भारत के उत्पीड़ितों के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए।
नई दिल्ली:
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पार्टी नेताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि जो भी नेता गलत बयान देंगे उनके खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करूंगा।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मैं बड़ी लड़ाई लड़ रहा हूं। पार्टी फोरम में सभी को बोलने का अधिकार है लेकिन अगर कोई नेता गलत बयान देता है और इस लड़ाई को कमजोर करता है, तो मैं उसके खिलाफ कार्रवाई करने में नहीं हिचकिचाउंगा।'
राहुल गांधी का यह बयान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' और 'हिंदू तालिबान' के बयान के प्रति एक चेतावनी नजर आ रही है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव से पहले इस पार्टी के अंदर इस तरह का नुकसान नहीं देखना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने यह बात कही है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गरीबों और दलितों का दमन करने का आरोप लगाया और पार्टी कार्यकर्ताओं से देश के गरीबों के लिए लड़ने का आग्रह किया।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पुनर्गठित कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की पहली अध्यक्षता करते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भारत के उत्पीड़ितों के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमिटी भूत, वर्तमान और भविष्य के बीच पुल का काम करता है।
राहुल गांधी ने कहा, 'सीडब्ल्यूसी का गठन स्वतंत्रता संग्राम के वक्त हुआ था। यह एक ऐसा संगठन है जहां भारत ने अभिव्यक्त किया, वाद-विवाद किया और विचारों का विरोध किया गया जो देश को उपनिवेशी शासन से आजाद बनाया।'
और पढ़ें: Live: गाजियाबाद में 5 मंजिला इमारत गिरी, 7 लोगों को बचाया गया
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'सीडब्ल्यूसी ने हर भारतीय को आवाज दी है। यह विभिन्न नजरियों से अनुकूल दृष्टिकोण बनाया है और भारत के कमजोर आवाजों को जगह दी है। हमारी सामूहिक चुनौती है कि मौजूदा सीडब्ल्यूसी को उस स्तर तक पहुंचाया जाय।'
उन्होंने कहा, 'हमनें सीडब्ल्यूसी में युवाओं और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। इस सीडब्ल्यूसी को बनाने के पीछे मुख्य विचार यह था कि इसे समावेशी, विविधतापूर्ण, ऊर्जायुक्त और प्रतिनिधित्वकारी बनाया जाय।'
राहुल गांधी ने कहा, 'पार्टी के वोट आधार को बढ़ाना हमारी सबसे बड़ी चुनौती है। सभी लोकसभा क्षेत्र में हमें ऐसे लोगों को खोजना है जिन्होंने हमें वोट नहीं किया और उन तक पहुंचने की रणनीति बनानी है और उनका विश्वास जीतना है।'
सीडब्ल्यूसी पार्टी की सर्वोच्च निर्णायक संस्था है। इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं ने भाग लिया जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल रहीं।
और पढ़ें: सोनिया ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि