logo-image

कांग्रेस में राहुल की नई पारी, सोनिया गांधी की मौजूदगी में संभाली पार्टी की कमान

मां सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन की मौजूदगी में राहुल ने नई जिम्मेदारी संभाली। राहुल नेहरू-गांधी परिवार के पांचवीं पीढ़ी के छठे सदस्य हैं, जिन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली है।

Updated on: 16 Dec 2017, 04:57 PM

highlights

  • राहुल गांधी ने औपचारिक रूप से आज कांग्रेस की कमान संभाल ली
  • राहुल नेहरू-गांधी परिवार के पांचवीं पीढ़ी के छठे सदस्य, जिन्होंने संभाली कांग्रेस की कमान
  • मां सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन की मौजूदगी में राहुल ने नई जिम्मेदारी संभाली

नई दिल्ली:

निर्विरोध रूप से कांग्रेस का प्रेसिडेंट चुने जाने के करीब एक हफ्ते बाद राहुल गांधी ने औपचारिक रूप से आज कांग्रेस की कमान संभाल ली।

मां सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन की मौजूदगी में राहुल ने नई जिम्मेदारी संभाली। 

राहुल, नेहरू-गांधी परिवार के पांचवीं पीढ़ी के छठे सदस्य हैं, जो देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष बनने में सफल रहे हैं।

राहुल ने इस पद पर अपनी मां व 19 वर्षो तक पार्टी अध्यक्ष का कार्यभार संभालने वाली सोनिया गांधी की जगह ली है। सोनिया गांधी कांग्रेस के इतिहास में सबसे लंबे कार्यकाल तक काम करने वाली प्रेसिडेंट रही हैं।

शनिवार को दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में कांग्रेसी नेता मुल्लापली रामचंद्रन ने उन्हें पार्टी प्रेसिडेंट चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंपा।

कांग्रेस में राहुल की ताजपोशी सियासी रूप से अहम गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से दो दिन पहले हुई है। गुजरात चुनाव और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे 18 दिसंबर को आने हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव में राहुल ने कांग्रेस के आक्रामक प्रचार अभियान की कमान संभाली थी। 182 सीटों के दो चरणों के चुनाव के बाद राहुल ने गुजरात में 22 सालों के वनवास के बाद जबरदस्त बहुमत के साथ पार्टी की वापसी का दावा किया है।

हालांकि एग्जिट पोल्स में दोनों राज्यों में कांग्रेस हारती दिख रही है। गुजरात में जहां बीजेपी सत्ता में बनी हुई दिख रही है वहीं हिमाचल प्रदेश में वह सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है।

11 दिसंबर को हुए संगठन के चुनाव में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित करने वाले कुल 89 नामांकन प्राप्त हुए थे और इन सभी सभी नामांकन पत्रों को वैध पाया गया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें अगला प्रेसिडेंट चुने जाने की घोषणा की थी।

और पढ़ें: आग लगा रही BJP, बर्बर युग की तरफ देश को ले जा रहे पीएम मोदी: राहुल