प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी को नहीं भेजा नोटिस, कांट्रेक्ट तोड़ने के लिए ले रही है क़ानूनी सलाह
प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता ने साफ़ किया की मीडिया में नीरव मोदी के ख़िलाफ केस करने की ग़लत ख़बर चलाई जा रही है।
नई दिल्ली:
हीरा व्यापारी नीरव मोदी पर 11300 करोड़ के बैंकिंग घोटाले के आरोपी के तौर पर केस दर्ज होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस कंपनी से अलग होने का फ़ैसला किया है।
इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने वकील से कंपनी के साथ कांट्रेक्ट तोड़ने को लेकर सुझाव भी मांगा है।
बता दें कि फिलहाल प्रियंका चोपड़ा 'नीरव मोदी डायमंड ज्वैलरी कलेक्शन' के साथ बतौर ब्रांड एम्बेसडर जुड़ी हुई थी लेकिन फर्ज़ीवाड़े की इस ख़बर के बाद अभिनेत्री उनकी कंपनी के साथ किए गए कांट्रेक्ट को ख़त्म करना चाहती है।
इससे पहले ऐसा बताया जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा नीरव मोदी के खिलाफ़ केस किया है। उस बारे में प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता ने साफ़ किया की मीडिया में इस तरह की जो भी ख़बर चल रही है वह ग़लत है।
उन्होंने कहा, 'मीडिया में इस तरह की अटकलबाजी लगाई जा रही है कि प्रियंका ने नीरव मोदी के ख़िलाफ़ केस किया है। यह सच नहीं है। मोदी के खिलाफ़ फर्जीवाड़े केस की वजह से प्रियंका उनके ब्रांड के साथ किए गए करार को ख़त्म करने को लेकर क़ानूनी सलाह ले रही है।'
मीडिया में थी यह अफवाह
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी को कानूनी नोटिस भेजा था। बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उन पर एड करवाने के एवज में पैसे नहीं मिलने के कारण मुकदमा दर्ज करवाया था।
बता दें कि नीरव की डायमंड कंपनी के ब्रैंड ऐंबैसडर के तौर पर प्रियंका के होर्डिंग पूरे मुंबई में लगे हुए थे।
और पढ़ें- PNB घोटालाः अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी को भेजा कानूनी नोटिस
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में