logo-image

बुलेट ट्रेन: शिंजो आबे ने कहा- जय जापान, जय इंडिया, मोदी ने कहा 'अच्छा दोस्त', जानिए बड़ी बातें

भारत की महत्वाकंक्षी परियोजना बुलेट ट्रेन का शिलान्यास गुरुवार को अहमदाबाद के एथलेटिक्स स्टेडियम से भारत और जापान के प्रधानमंत्रियों ने किया।

Updated on: 14 Sep 2017, 12:47 PM

नई दिल्ली:

भारत की महत्वाकंक्षी परियोजना बुलेट ट्रेन का शिलान्यास गुरुवार को अहमदाबाद के एथलेटिक्स स्टेडियम से भारत और जापान के प्रधानमंत्रियों ने किया। इस मौके दोनों देशों के प्रमुखों ने ऐतिहासिक बताते हुए आपसी संबंधों को और मजबूत करने और विकास की दिशा में कार्यरत रहने की प्रतिबद्धता जताई। 

जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे ने जहां भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की तो पीएम मोदी ने उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पीएम नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी बताया। 

5 प्वाइंट्स में जानें शिंजो आबे के भाषण की मुख्य बातें- 

1. जापान के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रति अपनी दोस्ती को महत्वपूर्ण बताते हुए जय इंडिया, जय जापान का नारा दिया।

2. उन्होंने कहा कि उन्हें भारत से लगाव है और गुजरात उन्हें बेहद पसंद है।

3. इसके अलावा शिंजो आबे ने भारत के मेक इन इंडिया कार्यक्रम में मदद करने और इसे बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध जताई।

4. पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने उन्हें दूरदर्शी नेता बताया और भारत में बुलेट ट्रेन की परियोजना को शुरु करते हुए खुशी ज़ाहिर की। भाषण

5. शिंजो आबे ने अपने भाषण की शुरुआत नमस्कार के साथ की। उन्होंने कहा कि ताकतवर जापान और भारत एकदूसरे के लिए हितकर है।

5 प्वाइंट्स में जानें पीएम मोदी के भाषण की ख़ास बातें-

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलेट ट्रेन परियोजना का उद्धाटन करते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अच्छा दोस्त बताया।

2. बुलेट ट्रेन की खूबियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश का ट्रांसपोर्ट सिस्टम मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया के लिए न्यू हाई स्पीड कॉरीडोर ज़रुरी है।

3. बुलेट ट्रेन के माध्यम से जापान के साथ भारत के प्रगाढ़ होते रिश्तों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि क्या कभी आपने सुना है कि कोई कहे कि सिर्फ लोन ले लो और वापस 50 सालों में करना। लेकिन जापान एक ऐसा दोस्त है जिसने 88,000 करोड़ रुपये का लोन मात्र 0.1 फीसदी की ब्याज दर पर दिया।

4. उन्होंने इसे भारत के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के लिए भी अहम बताया। पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना में तकनीक जापान की है, लेकिन संसाधन भारत के होंगे।

5. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने बुलेट ट्रेन के माध्यम से देश में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार के मौके बढ़ने की बात कही। इसके साथ ही पीएम मोदी ने वडोदरा में हाई स्पीड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोले जाने का भी ऐलान किया।

यह भी पढ़ें: ट्रोल का शिकार हुई 'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे, लोगों ने कहा 'मोटी'

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें