logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

मन की बात में पीएम मोदी बोले, 'लोग हफ्ते में एक दिन पेट्रोल, डीजल का उपयोग छोड़े' जानिए अन्य 10 बातें

चुनाव में बीजेपी को मिली जबर्रदस्त सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अपने 30वें मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता को संबोधित किया।

Updated on: 26 Mar 2017, 02:23 PM

नई दिल्ली:

चुनाव में बीजेपी को मिली जबर्रदस्त सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार अपने 30वें मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता को संबोधित किया। देश के विभिन्न राज्यों में बोर्ड की परीक्षा चल रही है। पीएम ने इसको लेकर बच्चों को शुभकांमनाएं दी। आइए जानते हैं, उन्होंने और क्या कहा। पीएम मोदी ने न्यू इंडिया पर बात करते हुए कहा कि लेकिन अगर 125 करोड़ देशवासी संकल्प कर ले तो यह नामुमकिन नहीं है। अगर हर नागरिक संकल्प करे कि मैं सप्ताह में एक दिन पेट्रोल डीजल का उपयोग नहीं करूंगा तो न्यू इंडिया का सपना पूरा होगा।

पढ़िए, 'मन की बात' की 10 खास बातें

1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें मुबारकबाद दी। मोदी ने कहा कि भारत बांग्लादेश को कंधे से कंधे मिलाकर काम करता रहेगा।

2. जलियांवाला बाग कांड ने भगत सिंह को हिलाकर रख दिया था। आप जब भी पंजाब जाएं तो इन शहीदों के घरों को जरूर देखें।

3. 10 अप्रैल, 1917 को महात्मा गांधी ने चंपारण सत्याग्रह शुरू किया था। गाँधी ने एक सिक्के के दो पहलू बना दिए थे, एक सिक्के का एक पहलू संघर्ष, तो दूसरा पहलू सृजन। एक बड़ा अद्भुत बैलेंस गांधी की कार्य-शैली में था। यह चंपारण सत्याग्रह का शताब्दी वर्ष है।असहयोग क्या होता है, असहमति क्या होती है, गांधी जी ने यह लोगों को दिखाया। गांधी जी ने राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य नेताओं को गांव भेजा था, ताकि लोगों से जुड़ा जा सके।

4. आज भी कई लोग रोज अस्पताल जाते हैं, लोगों की मदद करते हैं, रक्तदान करते हैं। कोई भूखा है तो उसके भोजन की व्यवस्था करते हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही प्रभु सेवा है।

5. न्यू इंडिया की आलोचना होना जाहिर है, लेकिन अगर 125 करोड़ देशवासी संकल्प कर ले तो यह नामुमकिन नहीं है। अगर हर नागरिक संकल्प करे कि मैं सप्ताह में एक दिन पेट्रोल डीजल का उपयोग नहीं करूंगा तो न्यू इंडिया का सपना पूरा होगा।

6. उन्होंने कहा डेढ़ करोड़ लोगों ने भीम ऐप को डाउनलोड किया। डिजिटल उपयोग का बढ़ावा देने की जरूरत।

7. कालेधन की लड़ाई को हमें आगे बढ़ाना है। हमारा सपना ढाई हजार करोड़ के डिजिटल पेमेंट्स का है। हम चाहे रेलवे टिकट बुक करें या हवाई जहाज की, सब डिजिटल पेमेंट से करें।

और पढ़ें: 'मन की बात' में बोले मोदी, 'चाहता हूं,सवा-सौ करोड़ देशवासियों के मन में गंदगी के प्रति गुस्सा पैदा हो'

8. सवा-सौ करोड़ देशवासियों के मन में गंदगी के प्रति गुस्सा पैदा हो। खाने की बर्बादी न की जाए। प्लेट में उतना ही खाना लें जितना खा सके।

9. पीएम ने कहा कि देहरादून की गायत्री ने साफ-सफाई पर मैसेज भेजा है कि लोगों को स्वच्छता के बारे में बताना होगा। हमें उससे सीकना चाहिए।

10. अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस है। इस बार संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डिप्रेशन विषय पर फोकस किया है। मैं देशवासियों से कहना चाहूंगा कि ऐसा नहीं है कि डिप्रेशन से मुक्ति नहीं मिल सकती है। डिप्रेशन में सप्रेशन की जगह एक्सप्रेशन जरूरी है। अपने साथियों के बीच, परिवार, टीचर के बीच खुल कर के कहिए आपको क्या हो रहा है। दुनिया में 35 करोड़ लोग डिप्रेशन में हैं।

और पढ़ें: योगी आदित्यनाथ पर शिरीष कुंदर के बाद ट्विंकल खन्ना का तंज, दी ये अजीब आसन करने की सलाह