पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर धर्मेद्र प्रधान ने दिया ये बयान
शुक्रवार को रुपया डॉलर के खिलाफ 73 पैसे गिरकर 71.73 रुपये प्रति डॉलर रहा, जबकि पिछले हफ्ते यह 71 पर बंद हुआ था।
नई दिल्ली:
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि डॉलर के खिलाफ रुपये के कमजोर होने तथा आपूर्ति पक्ष की बाधाओं के कारण पेट्रोल-डीजल महंगे हो रहे हैं। इससे पहले दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर की नई ऊंचाई पर पहुंच गई। प्रधान के मुताबिक, डॉलर के खिलाफ अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपया अधिक मजबूती से टिका हुआ है।
मंत्री ने यहां ग्लोबल मोबिलिटी समिट से इतर कहा, 'आज अन्य मुद्राओं की तुलना में भारतीय मुद्रा सबसे अधिक मजबूत है, लेकिन हम तेल की खरीद डॉलर में करते हैं। इसलिए हमारे सामने समस्या पैदा हो रही है।'
शुक्रवार को रुपया डॉलर के खिलाफ 73 पैसे गिरकर 71.73 रुपये प्रति डॉलर रहा, जबकि पिछले हफ्ते यह 71 पर बंद हुआ था।
इसे भी पढ़ेंः पेट्रोलियम मंत्री ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के लिए इसे ठहराया जिम्मेदार
उन्होंने आगे कहा पेट्रोलियम निर्यात करनेवाले देशों के संगठन ने एक जुलाई से आपूर्ति बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनके कुछ सदस्य देशों में आंतरिक समस्याओं के कारण ऐसा करने में सक्षम नहीं है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां