logo-image

केरल में मनाई गई ईद, नमाज के दौरान शशि थरूर भी रहे मौजूद

ईद का त्योहार हर देश में अलग-अलग तारीख को मनाया जाता है। यह अलग-अलग हिस्सों में चांद दिखने पर निर्भर करता है।

Updated on: 15 Jun 2018, 10:05 AM

केरल:

तिरुवनंतपुरम के चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में ईद के मौके पर लोगों ने इबादत की। केरल में आज ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है।

रमजान के पवित्र महीने के समापन पर ईद का त्योहार मनाया जाता है। स्टेडियम में नमाज अदा करने के दौरान सांसद शशि थरूर भी मौजूद रहे।

बता दें कि देश के कई हिस्सों में चांद का दीदार नहीं हुआ, जिसकी वजह से ईद 16 जून यानि शनिवार को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: नहीं हुआ चांद का दीदार, भारत में शनिवार को मनाई जाएगी ईद

दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही अहमद बुखारी ने ऐलान किया है कि भारत में ईद का त्योहार 16 जून यानि शनिवार को मनाई जाएगी, क्योंकि गुरुवार को देश के किसी भी हिस्से में चांद का दीदार नहीं हो सका।

बता दें कि ईद का त्योहार हर देश में अलग-अलग तारीख को मनाई जाती है।

हिजरी कैलेंडर (हिजरी संवत) के दसवें महीने यानी शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फ़ितर मनाया जाता है। रमजान के महीने में मुस्लिम समाज के लोग 29 से 30 दिनों तक रोजा रखते हैं। इस साल रमजान का पहला रोजा 17 मई से शुरू हुआ था।

रमजान का महीना है सबसे पवित्र

इस्लाम धर्म में रमजान को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। अरबी भाषा में इसे 'रमादान' कहते हैं। इस पूरे महीने में सूरज छिपने तक बिना कुछ खाये-पिए रोजा रखा जाता है। जो रोजे रखते हैं, वह सवेरे जल्दी उठ कर खा लेते हैं, जिसे सहरी कहा जाता है। शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है।

ये भी पढ़ें: फर्नीचर ऑनलाइन किराए पर लेते समय इन बातों का रखें ध्यान!