logo-image

मुरली मनोहर जोशी और शरद पवार को मिला पद्म विभूषण, दीपा करमाकर, मरियप्पन सहित 20 को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित करेगी सरकार

गृहमंत्रालय ने कहा, 20 लोगों को इस साल पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। पैराओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मरियप्पन और जिमनास्ट दीपा करमाकर को केंद्र सरकार पद्मश्री से सम्मानित करेगी।

Updated on: 25 Jan 2017, 07:00 PM

नई दिल्ली:

केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। 2017 में सरकार ने 89 लोगों को पद्म पुरस्कार से नवाजा है। 7 लोगों को पद्म विभूषण जबकि 75 को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। पद्म पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं शामिल हैं।

सरकार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी और एनसीपी के नेता शरद पवार को पद्म विभूषण देने का फैसला किया है। इसके अलावा संगीतकार के जे येसुदास, सदगुरू जग्गी वासुदेव, उदिपि रामचंद्र राव, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा और दिवंगत नेता पी ए संगमा को पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया है। 

मध्यप्रदेश के इंदौर की मशहूर डॉक्टर भक्ति यादव और एड्स पर रिसर्च करने वाली एनआरआई डॉ. सुनिति सोलोमॉन को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। पैरा-ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मरियप्पन थंगावेलु और जिमनास्ट दीपा करमाकर को केंद्र सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित करने का फैसला लिाय है। 

इन्हें पद्म विभूषण से किया जाएगा सम्मानित:

1. शरद पवार, राजनीतिज्ञ (एनसीपी)
2. मुरली मनोहर जोशी, राजनीतिज्ञ (बीजेपी)
3. मुफ्ती मोहम्मद सईद (जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री)
4. पी ए संगमा (लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष)
5. सुंदर लाल पटवा (मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री)
6. गायक के जे येसूदास
7. सदगुरू जग्गी वासुदेव

इन्हें पद्म भूषण से किया जाएगा सम्मानित:

1. श्री विश्व मोहन भट्ट (संगीत)
2. प्रोफेसर देवी प्रसाद द्विवेदी (साहित्य-शिक्षा)
3. तेहेमतन उदवादिया (दवा)
4. रत्न सुंदर महाराज
5. स्वामी निरंजन नंदा सरस्वती
6. महाचक्री सिरोंधन

इन्हें पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित:

1. दीपा करमाकर
2. मीनाक्षी अम्मा
3. चिंताकिंदी मल्लेशम
4. दरिपल्ली रमैया
5. बिपिन गनत्रा
6. सुनिती सोलोमन
7. सुब्रतो दास
8. भक्ति यादव
9. गिरिश भारद्वाज
10. अनुराधा कोईराला
11. करिमुल हक
12. मापुस्कर
13. बलबीर सीचेवाल
14. गीना भाई डी पटेल
15. शेखर नाईक
16. अनंत अग्रवाल
17. मरियप्पन थंगावेलु
18. सुकरी बोम्मागोवडा
19. जितेंद्र हरिपाल
20. एलि अहमद

इन शख्सियत को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित:

1. विराट कोहली (क्रिकेटर)
2. साक्षी मलिक (एथलीट)
3. विकास गोवड़ा (एथलीट)
4. श्रीजेश (एथलीट)
5. कैलाश खेर (गायक)
6. अनुराधा पौडवाल (गायिका)
7. टीके विश्वनाथन (लोकसभा के महासचिव)
8. कंवल सिब्बल (पूर्व विदेश सचिव)
9. प्रोफेसर जी वेकेंटरमन सुब्बैया (अकादमी)
10. अक्कीथम अचुत्थान नांबुथीरी (कवि)
11. बिरखा बहादुर लिंबू मोरिंगा (साहित्य)
12. वारेपा नाबा निल (थिएटर एक्टर)
13. मुकुंद नय्यर (सिंगर)
14. बसंती बिष्ट (डांसर)
15. चेमानचारी कुनी रमन नय्यर (डांसर)
16. साधू मेहर (थियेटर एक्टर)
17. टी के मूर्थि (संगीतकार)
18 इमरात खान (संगीतकार)
19. वीरेंद्र सिंह (म्यूजिशियन)
20. बाओ देवी (पेंटर)
21. तिलक गिताई (पेंटर)
22. नरेंद्र कोहली (लेखक)
23. भावना सौमेया (जर्नलिस्ट)
24. काशीनाथ पंडित (साहित्यकार)