logo-image

पंडित जवाहरलाल नेहरू की 53वीं पुण्य तिथि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

आज स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 53वीं पुण्य तिथि है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पंडित जवाहरलाल नेहरू के पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Updated on: 27 May 2017, 11:54 AM

नई दिल्ली:

आज स्वतंत्र भारत के पहले  प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 53वीं  पुण्य तिथि है। पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने घर पर निजी शिक्षकों से प्राप्त की। उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूपरानी था। 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जवाहरलाल नेहरू को दुनिया के बेहतरीन स्कूलों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिला था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से पूरी की थी। पंद्रह साल की उम्र में वे इंग्लैंड चले गए और हैरो में दो साल रहने के बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया, जहां उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

और पढ़ें: सहारनपुर दौरे के लिए निकले राहुल गांधी, यूपी प्रशासन ने नहीं दी थी इजाज़त

1912 में भारत लौटने के बाद वे राजनीति में आये और कांग्रेस से जुड़े। यहां तक कि छात्र जीवन के दौरान भी वे विदेशी हुकूमत के अधीन देशों के स्वतंत्रता संघर्ष में रुचि रखते थे। 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' और 'ग्लिम्पसेस ऑफ द वर्ल्ड हिस्ट्री' किताबें लिखी। 

1912 में उन्होंने एक प्रतिनिधि के रूप में बांकीपुर सम्मेलन में भाग लिया 1919 में इलाहाबाद के होम रूल लीग के सचिव बने। 1916 में वे महात्मा गांधी से पहली बार मिले जिनसे वे काफी प्रेरित हुए। उन्होंने 1920 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पहले किसान मार्च का आयोजन किया। 1920-22 के असहयोग आंदोलन के सिलसिले में उन्हें दो बार जेल भी जाना पड़ा।

और पढ़ें: दिल्ली में हाई अलर्ट, खुफिया रिपोर्ट में लश्कर के 21 आतंकियों के देश में घुसने की आशंका

देश को आजाद कराने के लिए नेहरू कई बार जेल भी गए। उन्होंने अपनी बेटी इंदिरा प्रियदर्शनी गांधी को कई खत लिखे और उन कई बातों का उल्लेख किया, जिसे वह हर किसे से साझा नहीं किया करते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू 1947 में स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पंडित जवाहरलाल नेहरू के पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

1947 से 27 मई 1964 17 साल तक पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री के पद पर बने रहे और वे अब तक के पद पर इतने समय से बने रहने वाले पहले प्रधानमंत्री है।

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें