केरल: नन ने बिशप पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, शिकायत दर्ज
वहीं, बिशप ने भी नन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि तबादला करने की वजह से वह बदला ले रही है।
केरल:
उत्तर भारत के डायोसीस के कैथोलिक बिशप पर एक नन ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर नन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, नन ने आरोप लगाया है कि साल 2014 में कुरावलंगद क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में बिशप ने पहली बार उसका यौन शोषण किया था। इसके बाद वह 13 बार उसके साथ यौन उत्पीड़न कर चुका है।
नन ने दावा किया कि उसने गिरिजाघर के अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं, बिशप ने भी नन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि तबादला करने की वजह से वह बदला ले रही है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों की शिकायत दर्ज कर ली है और जांच के आदेश दिए हैं।
ये भी पढ़ें: तीन तलाक के बाद अब SC में ‘निकाह हलाला’ का विरोध करेगी मोदी सरकार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां