NRC पर बवाल, कांग्रेस बोली भारत ने सबको दिया शरण, रमन सिंह बोले- देश को कहां ले जाना चाहते हैं
कांग्रेस सांसद चरण दास महंत ने कहा कि इतिहास गवाह है भारत ने हमेशा ही सबको शरण दिया है।
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) मुद्दे को लेकर अब छत्तीसगढ़ में भी राजनीतिक बयानबाजी तेज़ होने लगी है। कांग्रेस सांसद चरण दास महंत ने कहा कि इतिहास गवाह है भारत ने हमेशा ही सबको शरण दिया है। हमने किसी को भगाया नहीं है। उन्होंने कहा, 'इंदिरा गांधी जी के समय की बात करें या पहले की भारत ने सबको शरण दिया है। हमने किसी को भगाया नहीं है। कोई मेहमान बनकर आता है कोई ग़रीब बन कर। हमलोगों को उनको रखना चाहिए, उनकी सुरक्षा करनी चाहिए।'
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस के सांसद पर पलटवार करते हुए कहा, 'आप भारत को क्या धर्मशाला बनाना चाहते हैं? कोई हठपूर्वक आपके यहां आता है और आपके संसाधनों का प्रयोग करने लगता है यह बिलकुल स्वीकार्य नहीं है। उन्हें वापस जाना होगा। समझ नहीं आता कि कांग्रेस देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है।'
गौरतलब है कि शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था।
उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि वो NRC मुद्दे को लेकर अपना रूख़ साफ़ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी अवैध प्रवासियों को क्यों बचाना चाहती हैं? क्या वो नहीं चाहती कि बंगाल के हिंदू और मुसलमान भाइयों को उनका अधिकार मिले?
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनआरसी मुद्दे को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधाते हुए कहा कि 'जो लोग खुद में भरोसा खो देते हैं, जिनको लोगों के समर्थन खोने का भय रहता है और हमारे संस्थानों में भरोसा नहीं रखते, वही लोग 'गृह युद्ध', 'नरसंहार' और 'देश के टुकड़े-टुकड़े' जैसे शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं। वे निश्चित रूप से देश के मिजाज से कट चुके हैं।'
और पढ़ें- अमित शाह को मिली TMC की चेतावनी, 72 घंटों के अंदर मांगें माफी नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भारत के किसी नागरिक को देश छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बाकी प्रक्रिया के मुताबिक लोगों को अपने मामलों को सामने रखने का सभी संभावित मौका दिया जाएगा।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य