राजस्थानः गांधी जयंती पर अब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी छुट्टी, गवर्नर हाउस ने जारी किया नया कैलेंडर
राजस्थान सरकार ने अपने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दो अक्टूबर की छुट्टी को कैंसल कर दिया है। गवर्नर हाउस ने छुट्टी कैंसल करने का आदेश सभी यूनिवर्सिटी को रिलीज कर दिया है।
नई दिल्ली:
राजस्थान सरकार ने अपने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दो अक्टूबर की छुट्टी को कैंसल कर दिया है। गवर्नर हाउस ने छुट्टी कैंसल करने का आदेश सभी यूनिवर्सिटी को रिलीज कर दिया है।
नए कैलेंडर को राज्यपाल के तरफ से जारी किया गया है। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह हैं। बता दें कि राज्यपाल राज्य में सभी यूनिवर्सिटी के चांसलर होते हैं।
राज्यपाल के आदेशानुसार अक्टूबर महीने में मात्र दो पर्व पर छुट्टी दी गई है। मोहर्रम और दिवाली की छुट्टी तो कैलेंडर है लेकिन 2 अक्टूबर की छुट्टी नहीं दी गई है।
राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, 'दो अक्टूबर को किसी भी यूनिवर्सिटी में छुट्टी घोषित नहीं घोषित किया गया है। नए कैलेंडर राज्स सरकार के तरफ से जारी छुट्टी के अनुसार तैयार किया गया है।'
#Rajasthan govt released new holiday calendar for all state universities to follow; no holiday to be observed on 2 October
— ANI (@ANI) August 12, 2017
उच्च शिक्षा मंत्री किरण महेशवरी ने दो अक्टूबर के दिन छुट्टी कैंसल करने को लेकर कहा कि इस दिन सभी संस्थान खुले रहते हैं। इसी को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में