दिल्लीः नाइजीरियन की क्रूर पिटाई, सामने आया वीडियो, आरोपी गिरफ्त से बाहर
दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक नाइजीरियन युवक की खम्भे में बांधकर पिटाई की गई।
highlights
- दक्षिणी दिल्ली में नाइजीरियाई युवक की खम्भे में बांधकर हुई पिटाई
- चोरी के आरोप में भीड़ ने खम्भे में बांधकर पीटा, रहम की लगाता रहा गुहार
नई दिल्ली:
दिल्ली में एक बार फिर विदेशी नागरिकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ताजा मामला दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके का है, जहां एक नाइजीरियाई युवक की खम्भे में बांधकर पिटाई की गई।
खम्भे में बांधकर पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। पिटाई करने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि नाइजीरियाई युवक घर में चोरी कर भाग रहा था। वह नशे की हालत में था। इस इलाके में नाइजीरियाई लोग काफी संख्या में रहते हैं।
भीड़ ने युवक को जमकर पीटा। इस दौरान वह रहम की गुहार लगाता रहा।
लेकिन भीड़ में मौजूद किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। चोरी के आरोप में युवक पर हुए क्रूर हमले के बाद उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
हमलावरों को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
बताया जा रहा है कि 24 सितंबर को तड़के सुबह एक घर के बाहर कथित तौर पर उसे चोरी के आरोप में पकड़ लिया गया था। जिसके बाद उसे जमकर पीटा गया था। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे युवक को खम्भे में बांधकर क्रूर तरीके से पिटाई की जा रही है। पिटाई के वक्त युवक अर्ध-नग्न अवस्था में दिख रहा है।
इससे पहले भी कई बार दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अफ्रीकी नागरिकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। कई बार मालवीय नगर इलाके में ही अफ्रीकी नागरिक के साथ मारपीट का मामला सामने आता रहा है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य