उमा भारती ने कहा, आजादी के बाद पाकिस्तानी हमले के दौरान नेहरू ने RSS से मांगी थी मदद
उमा भारती ने कहा है कि आजादी के बाद जब पाकिस्तान ने भारत पर हमले किए थे तब तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने आरएसएस से मदद मांगी थी।
नई दिल्ली:
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि आजादी के बाद जब पाकिस्तान ने भारत पर हमले किए थे तब देश के पहले और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आरएसएस से मदद मांगी थी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'उस समय नेहरू ने गोवलकर (तत्कालीन आरएसएस प्रमुख एम एस गोवलकर) आरएसएस के स्वयंसेवकों की मदद मांगी। तब आरएसएस स्वयंसेवक मदद के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे।'
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कश्मीर के राजा महाराजा हरि सिंह संधि पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे और शेख अब्दुल्ला ने हस्ताक्षर करने के लिए उनपर दबाव डाला था।
उमा ने कहा कि नेहरू दुविधा में थे और फिर पाकिस्तान ने एकाएक हमला कर दिया और उसके सैनिक उधमपुर की तरफ बढ़ने लगे। तभी गोवलकर से सहायता मांगी थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य