शिवसेना को नहीं भाया अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, कहा- पीएम मोदी का 'महंगा सपना' है
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की सत्तारूढ़ एनडीए की सहयोगी शिवसेना ने गुरुवार को इसकी आलोचना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'महंगा सपना' बताया।
नई दिल्ली:
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सहयोगी शिवसेना ने गुरुवार को इसकी आलोचना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'महंगा सपना' बताया।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से देश को 108,000 करोड़ रुपये की चपत लगेगी। भारत के पहले हाई-प्रोफाइल उच्च गति वाली रेल परियोजना की नींव गुरुवार को संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने रखी।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' और 'दोपहर का सामना' में कहा, 'जापान इस परियोजना के लिए कील से लेकर रेल, मानव शक्ति से लेकर प्रौद्योगिकी और यहां तक की सीमेंट-कंक्रीट सब कुछ लाएगा..भूमि और पैसा गुजरात और मुंबई से आएगा और टोक्यो सारा मुनाफा लेगा, लेकिन लूट और धोखाधड़ी के बावजूद सभी मोदी को इस परियोजना के लिए बधाई दे रहे हैं।'
सेना ने यह भी जिक्र किया कि मुंबई का बोझ से दबा और असुरक्षित उपनगरीय रेल धन और सुधार के अभाव से जूझ रहा है और राज्य में कई अधूरी परियोजनाएं लंबित हैं।
और पढ़ें: शिंजो आबे ने कहा- जय जापान, जय इंडिया, मोदी बोले- 'अच्छा दोस्त'
सेना ने कहा कि बुलेट ट्रेन भारत की आम जनता का सपना नहीं है। यह सिर्फ धनाढ्य वर्ग के लिए है और इसकेलिए गोयल खास तौर से चुने गए हैं और यह गुजरात को उद्योगपतियों कुछ नया देने के लिए हैं, जहां जल्द ही चुनाव होने वाले हैं।
सेना ने निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के छूट देने का मुद्दा उठाने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इसे अराजकता बताते हैं और मोदी के सपने के लिए 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि दे रहे हैं।
मुखपत्र में कहा गया, 'अब हम आशा और दुआ करते हैं कि बुलेट ट्रेन का इस्तेमाल मुंबई को लूटने के लिए नहीं किया जाए।'
और पढ़ें: JNU, DU और IIT समेत 100 संस्थान नहीं ले सकेंगे विदेशी चंदा, गृह मंत्रालय ने लगाई रोक
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य