तमिलनाडु में नागपट्टिनम बस अड्डे की वेटिंग रूम की छत गिरी, 8 की मौत
नागापट्टनम जिले में शुक्रवार को एक पुराने बस स्टैंड की छत गिरने से तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम के आठ कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।
नई दिल्ली:
नागापट्टनम जिले में शुक्रवार को एक पुराने बस स्टैंड की छत गिरने से तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम के आठ कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।
घटना के वक्त तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम के कर्मचारी पोरेयार बस स्टैंड के आराम गृह में सो रहे थे। इस दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
राज्य परिवहन मंत्री एम.आर. विजयभास्कर ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने मीडिया से कहा कि इस संदर्भ में जांच की जा रही है और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।
एक बयान में पीएमके के संस्थापक एस. रामादोस ने कहा कि पार्टी संघ के नेताओं ने 2005 में राज्य परिवहन प्रबंधन से इमारत की मरम्म्त की अपील की थी। ये इमारत काफी पुरानी हो गई थी और कमजोर भी नजर आ रही थी।
यह भी पढ़ें: वर्जिनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में शूटआउट के बाद कैंपस लॉकडाउन
रामादोस ने कहा कि परिवहन निगम प्रबंधन ने अपने इंजीनियरों से इस बात का प्रमाण दिखाया कि यह इमारत काफी मजबूत है और उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बस स्टैंड दुर्घटना का यह दूसरा मामला है। इससे पहले, सितम्बर में भी कोयम्बटूर में एक बस स्टैंड की छत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना सोमानुर बस स्टैंड पर हुई।
मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों को 7.5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 1.5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।
इसके अलावा, जिन लोगों को कम चोटें आई, उनके लिए 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिवारों के एक-एक सदस्य को राज्य परिवहन निगम में उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी भी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वायुसेना के विमान करेंगे प्रैक्टिस, कई हिस्से आज से बंद
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी