मुजफ्फरपुर कांड: तेजस्वी यादव जंतर-मंतर से नीतीश सरकार पर बोलेंगे हमला, राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद
बिहार में सत्ताधारी नीतीश सरकार पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दिल्ली के जंतर मंतर से निशाना साधेंगे।
नई दिल्ली:
बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका आश्रय गृह पर जारी सियासत राजधानी दिल्ली तक आ पहुंची है। बिहार में सत्ताधारी नीतीश सरकार पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दिल्ली के जंतर मंतर से निशाना साधेंगे। आरजेडी के धरने में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई विपक्ष के नेता शामिल होंगे। तेजस्वी ने कहा कि चार अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरने में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत कई अन्य राजनीतिक पार्टियां भाग लेंगी।
वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती जयहिंद ने भी नीतीश कुमार को पत्र लिखा है और पूछा है कि बिहार सरकार लड़कियों के हित के लिए क्या कदम उठाने जा रही है?
इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से शनिवार शाम को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।
तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर की घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक खुला पत्र भी लिखा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मेरा खुला पत्र... pic.twitter.com/1WaltH4okF
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 4, 2018
नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी
शुक्रवार को मुजफ्फरपुर कांड पर पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए इसे शर्मनाक बताया। नीतीश कुमार ने कहा कि इस घटना ने शर्मसार किया और पीड़ा पहुंचाई है। उन्होंने बिहार के लोगों को यह भी भरोसा दिलाया कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सिफारिश के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इस आश्रय गृह दुष्कर्म मामले की जांच अपने हाथों में ले ली।
इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साध रहा है।
और पढ़ें: राहुल गांधी की अध्यक्षता में CWC की दूसरी बैठक आज, एनआरसी और राफेल पर सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति
घटना कैसे हुई उजागर
मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामला तब प्रकाश में आया, जब बिहार समाज कल्याण विभाग ने मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) द्वारा बिहार के सभी आश्रय गृहों का सर्वेक्षण करवाया था, जिसमें आश्रय गृह की बच्चियों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया। इस सोशल ऑडिट के आधार पर मुजफ्फरपुर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी