logo-image

मुंबई में पूर्व मॉडल ने पति पर लगाया जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप

पीड़ित मॉडल के मुताबिक पति ने धर्म परिवर्तन करवाने के लिए उससे मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी भी दी है।

Updated on: 18 Nov 2017, 10:01 AM

highlights

  • मुंबई में पूर्व मॉडल ने पति पर लगाया जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप
  • 12 साल पहले मॉडल ने मुस्लिम युवक से की थी शादी

नई दिल्ली:

मुंबई की एक पूर्व मॉडल ने अपने मुस्लिम पति पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित मॉडल के मुताबिक पति ने धर्म परिवर्तन करवाने के लिए उससे मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी भी दी है।

मॉडल के मुताबिक वो एक हिंदू है और उसका मुस्लिम पति उसे धर्म परिवर्तन के लिए उसपर दबाव बनाता है। मॉडल ने अपने पति पर अपने से आधी उम्र के दूसरी हिुंदू लड़की से शादी करने और खुद को घर से बाहर कर देने का आरोप भी लगाया है।

पीड़ित पूर्व मॉडल के मुताबिक उसकी शादी करीब 12 साल पहले आरोपी से हुई थी और आरोपी से उसका एक बच्चा भी है। मॉडल ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बाद से ही पति उससे प्रताड़ित करने लगा था। पूर्व मॉडल ने आरोपी पति पर दूसरी लड़कियों से संबंध होने के भी आरोप लगाये हैं। 

इस मामले में बांद्रा पुलिस ने धारा 354, 323, 324, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: जयललिता के बंगले पोएस गार्डन पर आयकर विभाग का छापा

ये भी पढ़ें: रक्षा मंत्री सीतारमण ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राफेल खरीद पर आरोप लगाना 'बेशर्मी'