रेप पर मोदी सरकार के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- इतने बड़े देश में होती रहती हैं एक-दो घटनाएं, बतंगड़ न बनाएं
कठुआ और उन्नाव गैंगरेप की वारदातों के बाद एक तरफ तो पूरे देश में आक्रोश है वहीं मोदी सरकार के मंत्री ने कहा है कि इतने बड़े देश में एक-दो घटना हो जाए तो बात को बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए।
नई दिल्ली:
मोदी सरकार के मंत्री ने रेप की घटना को लेकर बेतुका बयान दिया है। केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने शनिवार को कहा भारत जैसे बड़े देश में एक-दो (बलात्कार की) घटनाएं हो जाती है, जिसे लेकर बात का बतंगड़ नहीं बनाया जाना चाहिए।
देश में लगातार हो रही रेप की घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण है पर कभी-कभी रोका नहीं जा सकता है। सरकार सक्रिय है सब जगह कार्रवाई कर रही है। इतने बड़े देश में एक दो घटनाएं हो जाए तो बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए।'
गंगवार का यह बयान वैसे समय में सामने आया है, जब कठुआ और उन्नाव में हुए गैंगरेप के बाद देश भर में आक्रोश है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जता चुके हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में पोक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुलअ ऑफेंस) एक्ट के तहत 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से रेप के दोषी को फांसी की सजा दिलाने के लिए मोदी कैबिनेट ने अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इस अध्यादेश को राष्ट्रपति ने मंजूदी दे दी है।
और पढ़ें: 12 साल से कम्र उम्र की बच्ची से रेप पर होगी फांसी, मोदी सरकार ने दी अध्यादेश को मंजूरी
Aisi ghatnaye(rape cases) durbhagyapurn hoti hain,par kabhi kabhi roka nahi ja sakta hai.Sarkar sakriya hai sab jagah ,karyavahi kar rahi hai.Itne bade desh mein ek do ghatna ho jaye to baat ka batangad nahi banana chahiye: Santosh Gangwar,Union Minister pic.twitter.com/yy3JJQQ4oz
— ANI (@ANI) April 22, 2018
बता दें कि कठु्आ में एक 8 साल की मासूम के साथ बंधक बनाकर रेप और हत्या का दर्दनाक मामला सामने आया था। वहीं उन्नाव में हुए गैंगरेप का आरोप बीजेपी विधायक और उनके सहयोगियों पर है।
और पढ़ें: पीएम मोदी ने लोकसेवकों से कहा- 'नए भारत' के लिए खुद को करें समर्पित
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य