मोदी की हत्या की नक्सली योजना खोखली धमकी: राजनाथ
गृह मंत्री ने कहा, 'प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नक्सली एक हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सल विद्रोह काफी कम हो गया है।'
नई दिल्ली:
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी हत्या के लिए बताई जा रही नक्सली योजना एक खोखली धमकी मात्र है।
गृह मंत्री ने कहा, 'प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नक्सली एक हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सल विद्रोह काफी कम हो गया है।'
उन्होंने कहा, 'वर्तमान में नक्सल विद्रोह केवल 10 जिलों को प्रभावित कर रहा है और यह जल्द ही समाप्त हो जाएगा, जैसा कि पूर्वोत्तर में हुआ है जहां विद्रोही हिंसा में 85 प्रतिशत की कमी आई है।'
पुणे पुलिस ने गुरुवार को एक अदालत में कहा कि उसने एक संदिग्ध नक्सली से एक पत्र जब्त किया है जिसमें खुलासा हुआ है कि उन्होंने 'राजीव गांधी जैसी घटना' के जरिए मोदी को मार डालने की योजना बनाई है।
बुधवार को प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी -माओवादी के साथ रिश्तों के आरोप में पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था, जिनके पास से यह पत्र बरामद किया गया। इनमें दलित कार्यकर्ता सुधीर धवाले, वकील सुरेंद्र गडलिंग, कार्यकर्ता महेश राउत, शोमा सेन और रोना विल्सन शामिल हैं।
और पढ़ें- J&K के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, इन्हें मिलेगा फ़ायदा...
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
धर्म-कर्म
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य
-
Shani Dev: शनिदेव को क्यों चढ़ाते हैं सरसों का तेल, जानें कारण और इसे चढ़ाने का सही तरीका