logo-image

महिला शिक्षक को सांसद की गरिमा सिखाने वाले मनोज तिवारी अनुष्का के लिए गाने पर हुए ट्रोल

भोजपुरी अभिनेता, गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी एक बार फिर लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं।

Updated on: 05 Aug 2017, 10:32 PM

नई दिल्ली:

भोजपुरी अभिनेता, गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी एक बार फिर लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। बनारस में फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' की प्रोमोशन में पहुंचे शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल हुआ है।

वीडियो में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी अनुष्का शर्मा के सामने घुटनों पर बैठकर 'कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलु...' गीत गा रहे हैं। इसके बाद वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें महिला शिक्षक को डांटने और मंच से उतारने वाली घटना का याद दिलाया है। शिवसेना ने भी अपने मुखपत्र सामना में मनोज तिवारी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।

शिवसेना ने कहा, ये वही मनोज तिवारी हैं, जो सांसद होने के नाते स्कूल के मंच पर गाने के निवेदन पर महिला शिक्षक को अपमानित किया था। ये उसी पार्टी के नेता हैं, जो महिला सम्मान की बात करते हैं।

दरअसल इसी साल मार्च में मनोज तिवारी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला शिक्षक के द्वारा गाने की फरमाइश करने पर उसे जोर की फटकार लगा दी थी। लोगों ने इसी घटना की तुलना करते हुए मनोज तिवारी को जवाब दिया है। उस वक्त भी लोगों ने महिला शिक्षक के साथ बुरे व्यवहार को लेकर उनकी काफी आलोचना की थी।

और पढ़ें: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी एक महिला के गाने की फरमाइश पर भड़के, मंच से नीचे उतारा, वीडियो हुआ वायरल