logo-image

ममता बनर्जी का आदेश, विजयादशमी के बाद 1 अक्टूबर तक नहीं होगा मूर्ति विसर्जन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर 30 सितंबर की शाम 6 बजे के बाद मूर्ति विसर्जन नहीं कर पाएंगे।

Updated on: 23 Aug 2017, 09:55 PM

New Delhi:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर 30 सितंबर की शाम 6 बजे के बाद मूर्ति विसर्जन नहीं कर पाएंगे। मूर्ति विसर्जन पर यह रोक 1 अक्टूबर तक रोक जारी रहेगा।

ममता ने यह आदेश मुहर्रम के जुलूस को देखते हुए दिया है। श्रद्धालु विजयदशमी को शाम 6 बजे तक ही दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कर सकेंगे।

इस साल 1 अक्टूबर को मुहर्रम है। पिछले साल भी ममता बनर्जी ने विजयदशमी के मौके पर मूर्ति विसर्जन करने पर रोक लगाने का आदेश दिया था। 2016 में दशहरा 11 अक्टूबर को था, जबकि उसके अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को मुहर्रम था।

ममता के इस फैसले पर कोर्ट ने सवाल भी उठाया था। कोलकाता हाई कोर्ट ने सरकार को इस संबंध में फटकार भी लगया था। अदालत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था कि इससे पहले कभी विजयदशमी के मौके पर मूर्ति विसर्जन पर रोक नहीं लगी थी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट की सिंगल बेंच जस्टिस दीपांकर दत्ता ने 1982 और 1983 का उदाहरण भी दिया था। साल 1982 और 1983 में भी दशहरे के अगले दिन ही मुहर्रम मनाया गया था, लेकिन मूर्तियों के विसर्जन पर रोक नहीं लगी थी।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें