पूर्ण कर्ज माफी को लेकर फिर से सड़क पर उतरे महाराष्ट्र के किसान, मुंबई रवाना हुआ किसानों का जत्था
कृषि कर्ज पूरी तरह से माफ किए जाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र में किसान एक बार फिर से सड़क पर हैं। ऑल इंडिया किसान सभा नेतृत्व में किसान नासिक से मुंबई तक यात्रा निकाल रहे हैं।
highlights
- कृषि कर्ज पूरी तरह से माफ किए जाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र में किसान एक बार फिर से सड़क पर हैं
- किसानों का यह विरोध प्रदर्शन मंगलवार को शुरू हुआ है। राज्य में किसान लंबे समय में कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं
नई दिल्ली:
कृषि कर्ज पूरी तरह से माफ किए जाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र में किसान एक बार फिर से सड़क पर हैं। ऑल इंडिया किसान सभा नेतृत्व में किसानों का जत्था नासिक से मुंबई आ रहा है।
किसानों का यह विरोध प्रदर्शन मंगलवार को शुरू हुआ है। राज्य में किसान लंबे समय में कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं।
महाराष्ट्र की सियासत में किसानों का कर्ज माफी एक बड़ा मुद्दा रहा है। यही वजह रही की राज्य की सत्तारुढ़ बीजेपी-शिवसेना की सरकार ने सत्ता में आने के साथ ही किसानों की कर्ज माफी का ऐलान किया था।
महाराष्ट्र सरकार ने किसानों की कर्ज माफी का यह फैसला वैसे समय में लिया था, जब मध्य प्रदेश में किसानों का आंदोलन हिंसक रूप ले चुका है और पुलिसिया कार्रवाई में करीब 7 किसान मारे जा चुके थे और महाराष्ट्र में भी किसान सड़कों पर थे।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस इससे पहले 34,000 करोड़ रुपये के कर्ज को माफ करने का फैसला कर चुके हैं। इस माफी योजाना के तहत किसानों के 1.5 लाख रुपये तक के कर्ज को पूरी तरह से माफ कर दिया गया है।
और पढ़ें: लव जेहाद: SC ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, हादिया और शफीन की शादी वैध
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय