logo-image

महाराष्ट्र: दहानू में समुद्र में नाव पलटी, 4 की मौत, 32 स्कूली बच्चे बचाए गए

महाराष्ट्र के दहानू में 40 स्कूली बच्चों को ले जा रहे नाव समुद्र में पलट गई। यह हादसा समुद्र किनारे से 2 नॉटिकल मील की दूरी पर हुई है।

Updated on: 13 Jan 2018, 06:38 PM

नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू में 40 स्कूली बच्चों को ले जा रही नाव समुद्र में पलट गई। हादसे में अब तक 4 बच्चों की मौत की खबर है। अरब सागर में सघन तलाशी और बचाव अभियान के बाद 32 छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

भारतीय तटरक्षक दल(आईसीजी) संयुक्त समुद्री और वायु अभियान में पुलिस और समुद्री मामलों के अधिकारियों की मदद कर रहा है।

नाव यहां परनाका समुद्र तट से रवाना हुई थी। हादसा समुद्र किनारे से 2 नॉटिकल मील की दूरी पर हुई। 

पालघर के जिलाधिकारी प्रशांत नारनवरे ने बताया कि छात्रों को ले जारी रही नाव अरब सागर के दहानू कोस्ट में पलट गई। 

 

महाराष्ट्र के दहानू में नाव डूबी
महाराष्ट्र के दहानू में नाव डूबी

कोस्ट गॉर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि जहाजों को घटनास्थल पर मोड़ा गया है इसके अलावा मुंबई से भी जहाजों को भेज दिया गया है। दमण (दहानू के पास स्थित है) से डॉर्नियर एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर भी सर्च के लिये भेजा गया है।