महाराष्ट्र: दहानू में समुद्र में नाव पलटी, 4 की मौत, 32 स्कूली बच्चे बचाए गए
महाराष्ट्र के दहानू में 40 स्कूली बच्चों को ले जा रहे नाव समुद्र में पलट गई। यह हादसा समुद्र किनारे से 2 नॉटिकल मील की दूरी पर हुई है।
नई दिल्ली:
महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू में 40 स्कूली बच्चों को ले जा रही नाव समुद्र में पलट गई। हादसे में अब तक 4 बच्चों की मौत की खबर है। अरब सागर में सघन तलाशी और बचाव अभियान के बाद 32 छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
भारतीय तटरक्षक दल(आईसीजी) संयुक्त समुद्री और वायु अभियान में पुलिस और समुद्री मामलों के अधिकारियों की मदद कर रहा है।
नाव यहां परनाका समुद्र तट से रवाना हुई थी। हादसा समुद्र किनारे से 2 नॉटिकल मील की दूरी पर हुई।
पालघर के जिलाधिकारी प्रशांत नारनवरे ने बताया कि छात्रों को ले जारी रही नाव अरब सागर के दहानू कोस्ट में पलट गई।
#Maharashtra: 4 dead, 25 rescued out of the 40 students who were on board boat that capsized 2 nautical miles from the sea shore in Dahanu. Rescue operations continue.
— ANI (@ANI) January 13, 2018
कोस्ट गॉर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि जहाजों को घटनास्थल पर मोड़ा गया है इसके अलावा मुंबई से भी जहाजों को भेज दिया गया है। दमण (दहानू के पास स्थित है) से डॉर्नियर एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर भी सर्च के लिये भेजा गया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य