logo-image

मध्य प्रदेशः अपनी मांगों को मनवाने के लिए वन कर्मचारी संघ के दो महिलाओं ने मुंडवाया सिर

एक तरफ जहां किसानों का प्रदर्शन जारी है तो दूसरी तरफ वन कर्मचारी संघ भी सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाने में जुट गई है।

Updated on: 02 Jun 2018, 11:50 PM

नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरु हो गए हैं। एक तरफ जहां किसानों का प्रदर्शन जारी है तो दूसरी तरफ वन कर्मचारी संघ भी सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाने में जुट गई है।

अपनी वेतन बढ़ाने सहित कई अन्य मांगों को मनवाने के लिए दो महिलाओं समेत वन कर्मचारी संघ के छह सदस्यों ने अपना सिर मुंडवा लिया। घटना अशोक नगर इलाके की बताई जा रही है।

सभी कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार के खिलाप प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं मध्य प्रदेश के कासपुर में एक किसान ने कर्ज के बोझ तले दबकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि कासापुर के बालाघाट में रहने वाले एक किसान पर 2 लाख रुपये का कर्ज था। लोन की रकम नहीं चुका पाने की वजह से उस किसान ने कथित तौर पर कीटनाशक खाकर खुदकुशी कर ली।

इसे भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश में कर्ज के बोझ तले दबकर एक और किसान ने की खुदकुशी

किसानों की आत्महत्या के मामले में मध्य प्रदेश पूरे देश में तीसरे नंबर पर है। साल 2013 के बाद वहां किसानों के खुदकुशी के मामले में 21 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

सिर्फ साल 2016 में ही मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्य में करीब 1321 किसानों ने किसी न किसी वजह से आत्महत्या कर ली। हालांकि इसमें ज्यादातर मामले खराब फसल और कर्ज न चुकाने पाने की वजह से सामने आए हैं।

बता दें कि देश के कई राज्यों में फसलों की उचित दाम न मिलने के कारण किसान सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें