logo-image

सर्जिकल स्ट्राइक के 'गुरू' ले. जन. रणबीर सिंह ने संभाली उत्तरी कमान की जिम्मेदारी

सर्जिकल स्ट्राइक की आधिकारिक घोषणा करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को सेना की सबसे महत्वपूर्ण उत्तरी कमान की जिम्मेदारी संभाल ली है।

Updated on: 02 Jun 2018, 12:13 AM

नई दिल्ली:

पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की तरफ से किये गए सर्जिकल स्ट्राइक की आधिकारिक घोषणा करने वाले तत्कालीन डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिटरी ऑपरेशन्स (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को सेना की सबसे महत्वपूर्ण उत्तरी कमान की जिम्मेदारी संभाल ली है।

पीओके के अलावा साल 2015 में म्यांमार में हुए सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह डीजीएमओ रहे थे। 

उत्तरी कमान को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसमें ही जम्मू-कश्मीर भी आता है और इस अहम जिम्मेदारी में जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा भी शामिल है।

गुरुवार को उत्तरी कमान के जीओसी नियुक्त किये गए रणबीर सिंह ने यहां ले.जनरल देवराज अनबू की जगह ली है।

सेना की नौ डोगरा रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह अब उत्तरी कमान के नए कमांडर के तौर पर कमान संभालेंगे। साल 2016 में उन्होंने पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी मीडिया को दी थी।

शुक्रवार को सेना की उत्तरी कमान में चार्ज ग्रहण करने से पहले उन्होंने शहीदों को सलाम किया। उत्तरी कमान के जीओसी के तौर पर रणबीर सिंह जम्मू-कश्मीर में सेना के तमाम ऑपरेशंस के साथ-साथ एलओसी और सीमा की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।

और पढ़ें: भारत और चीन के सहयोग पर टिका है एशिया और दुनिया का भविष्य: पीएम मोदी