logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

केजरीवाल का धरना जारी, AAP ने पीएम पर साधा निशाना- हमारे लिए समय क्यों नहीं?

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल के राज निवास पर चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने का आज नौवां दिन है।

Updated on: 19 Jun 2018, 08:26 PM

ऩई दिल्ली:

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल के राज निवास पर चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने का आज नौवां दिन है। हालांकि अब उनके साथ केवल गोपाल राय बचे है।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया कि गवर्नर को बीते आठ दिनों में दिल्ली की जनता के लिए आठ मिनट भी नहीं मिले हैं। उम्मीद है कि आज उन्हें कुछ समय मिल पाएगा।

आईएएस एसोसिएशन और केजरीवाल के बीच भी अब सुर नरम पड़ गए है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही ये धरना खत्म हो सकता है। हालांकि एलजी की ओर से अभी भी कोई पहल नहीं हुई है।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा- दिल्ली सरकार तैयार है, अधिकारी तैयार है,लेकिन LG साहब ने अभी तक कोई बैठक नहीं बुलाई नहीं है!
बड़े अफसोस की बात है उनका अभी तक कोई जवाब भी नहीं आया है।

सिंह ने आगे कहा कि LG के पास चार राज्यों के मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं है, उनके पास 8 दिन से उनके आवास में बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं है। उनके पास हम सांसदों से मिलने का समय नहीं है। अगर ऐसा ही है तो ये LG हाउस क्यों चल रहा है?

वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। संजय सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि पीएम मोदी पाक से बात कर सकते हैं तो फिर हमसे क्यों नहीं?

धरने पर बैठे बाकी दोनो मंत्री मनीष सिसौदिया और सतेंद्र जैन तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वापस धरने पर नहीं लौटे। खबरों के मुताबिक जल्द ही दोनों मंत्री अपने काम पर वापस लौट आएगें।

बता दें कि बीते सात दिनों से एलजी हाउस पर भूख हड़ताल की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 बता दें  दिल्ली हाइकोर्ट ने इस धरने के खिलाफ एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फटकार लगाई।

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार के वकील से कहा, इसे हड़ताल नहीं कहा जा सकता। आप किसी के ऑफिस या घर के अंदर बैठकर धरना नहीं दे सकते।

इसे भी पढ़ें: J&K के मंत्रियों के साथ बैठक से पहले शाह ने की अजीत डोभाल से मुलाकात