logo-image

अयोध्या में दिवाली मनाने के बाद गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ

अयोध्‍या आकर भगवान राम के दर्शन से पहले भक्‍त हनुमान जी के दर्शन करते हैं।

Updated on: 19 Oct 2017, 03:10 PM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दीपावली की सुबह हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे हैं। सीएम योगी ने यहां पहुंचकर हनुमान की पूजा की।

ये मान्‍यता है कि यहां हनुमान जी सदैव वास करते हैं। इसलिए अयोध्‍या आकर भगवान राम के दर्शन से पहले भक्‍त हनुमान जी के दर्शन करते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर से बाहर आकर कहा, 'यहां दर्शन करने के बाद रामलला के दर्शन करने भी जा रहा हूं। प्रदेश की सुख, समृद्धि और सुरक्षा की कामना के लिए आया हूं।'

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी राम जन्मभूमि विवादित परिसर में रामलला का दर्शन करने के लिए पहुंचे। अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने अयोध्या के वरिष्ठ संतों से मुलाकात की। 

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत आस्था है। मेरी व्यक्तिगत आस्था पर विपक्ष कैसे हस्तक्षेप कर सकता है। दूसरी बात यह है कि मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के हर स्थान का विकास करना मेरी जिम्मेदारी है।

Live Updates

# अयोध्या में राम जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

# मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत आस्था है। मेरी व्यक्तिगत आस्था पर विपक्ष कैसे हस्तक्षेप कर सकता है। 

राम जन्मभूमि में दर्शन करने आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा उसके लिए जरूरी व्यवस्था साफ-सफाई से लेकर हर जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। इसलिए भी मैं मंदिर गया था।

बता दें कि सीएम इस बार दीपावली मनाने अयोध्या में हैं। इस मौके पर पूरे नगरी में ख़ास इंतज़ाम किया गया है। कहा जा रहा है कि पूरे शहर को त्रेता युग के तर्ज़ पर सजाया गया है।

इस बार की दीपावली का राजनीतिक महत्व भी है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में इसी साल नवम्बर महीने में चुनाव होने वाला है। कहने को तो ये विधानसभा चुनाव है लेकिन इसे लोकसभा चुनाव 2019 का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। यानी कि दीपावली के ज़रिए सीधे लोकसभा चुनाव की तैयारी।

धार्मिक नगरी में छोटी दीपावली के मौके पर दीपोत्सव की भव्य तैयारियां की गयी हैं। दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी को एक लाख 70 हजार दीपों से सजाया जाएगा।

अयोध्या में बोले सीएम योगी, पहले था रावण राज, अब रामराज में होगा विकास

अयोध्या में बुधवार को छोटी दिवाली जोर-शोर से मनाई गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ, राज्यपाल राम नाईक, दोनों उप मुख्यमंत्रियों सहित तमाम मंत्रियों की मौजूदगी में सरयू तट 1.71 लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

इस दीपोत्सव से पहले योगी व राज्यपाल ने 133 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास कर अयोध्या को विकास का तोहफा दिया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र सौंपे।

योगी ने श्रीराम कथा पार्क में श्रीराम का राज्याभिषेक किया। कार्यक्रम के दौरान हेलिकॉप्टर के माध्यम से भगवान श्रीराम पर पुष्प वर्षा की गई। वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके बाद राज्यपाल नाईक व योगी ने दीप प्रज्‍जवलित कर दीपावली के पर्व दीपोत्सव की शुरुआत की और अयोध्या 1.17 लाख दीपों से जगमगा उठी। 

जगमगा उठा अयोध्या, योगी बोले- पहले था रावण राज, अब रामराज में होगा विकास

इस पहले समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 'थाईलैंड और इंडोनेशिया में श्रीराम का बहुत महत्व है। वहां की हर सड़क का नाम भगवान राम के नाम पर है। सबसे बड़े मुश्लिम देश इंडोनेशिया के लोग मानते हैं कि उनका धर्म इस्लाम जरूर है, लेकिन उनके पूर्वज भगवान राम हैं। आज यहां इंडोनेशिया के कलाकार रामलीला करने आए हैं।'

उन्होंने कहा, 'आज राज्य सरकार में किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। रामराज्य की यही खासियत है, रामराज्य में सभी को समान अवसर थे। किसी भी वर्ग के साथ कोई भेदभाव नहीं था।'

दीपोत्सव की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'दीपोत्सव में आज हम सब एकत्रित हुए हैं। अयोध्या रामराज्य की परिकल्पना को साकार करती है। अयोध्या नगरी में कार्यक्रम को सब लोगों ने मूर्त रूप दिया। देश-दुनिया में उप्र पर्यटन का हब बने, उसकी शुरुआत अयोध्या से होने जा रही है।'

और पढ़ें: केंद्र ने कहा- केंद्रीय बल राज्य की पुलिस फोर्स का विकल्प नहीं

योगी ने कहा, 'जिस गरीब के घर में आजादी के 70 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से बिजली आई है, उसके लिए वही रामराज्य है। अब अयोध्या की बिजली सुधरी है, हम अयोध्या को 24 घंटे बिजली देने को तैयार हैं। अयोध्या को उसकी पहचान और सम्मान मिले, इसके लिए अयोध्या को उप्र सरकार ने नगर निगम का दर्जा दिया है।'

मुख्यमंत्री ने कहा, 'अयोध्या की जितनी आबादी है, आज उतने दीप जले। अयोध्या मानवता की धरती है। मानवता का पथ दुनिया को अयोध्या ने पढ़ाया है और वह भी राम राज्य के माध्यम से। अयोध्या लगातार प्रहार झेलती रही, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।'

प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाते हुए उन्होंने कहा, 'हमने छह महीने में 86 लाख किसानों का कर्जा माफ किया है।'

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, 'हम सब चाहते हैं कि आसुरी प्रवृत्तियों का नाश हो, उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार, व्याभिचार से मुक्त हो।'

और पढ़ें: BJP सांसद कटियार का विवादित बयान, कहा- ताजमहल पहले शिव मंदिर था

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा, 'भले ही हम अभी भव्य राम मंदिर का निर्माण नहीं कर सकते, लेकिन अयोध्या का विकास करने से कोई रोक नहीं सकता।'

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार अयोध्या के विकास के लिए कृत संकल्पित है।

दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन उप्र पर्यटन विभाग द्वारा किया गया।

और पढ़ें: दो बार PM पद पर थी प्रणब मुखर्जी की नजर, मनमोहन सरकार में नहीं करना चाहते थे काम