बिहार, यूपी, झारखंड में आंधी-तूफान से 45 लोगों की मौत, कई घायल
जहां देश भर में भीषण गर्मी की वजह से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं वहीं सोमवार को आए आंधी तूफान के चलते यूपी, बिहार और झारखंड में करीब 43 लोगों के मारे जाने की खबर है।
नई दिल्ली:
जहां देश भर में भीषण गर्मी की वजह से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं वहीं सोमवार को आए आंधी तूफान के चलते यूपी, बिहार और झारखंड में करीब 43 लोगों के मारे जाने की खबर है।
इस तूफान के चलते बिहार में करीब 17, झारखंड में 13 और यूपी में लगभग 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं झारखंड में 28 लोगों समेत 50 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार में बिजली गिरने और आंधी-तूफान के कारण जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कटिहार, नवादा, मुंगेर और रोहतास में भी जानमाल के नुकसान की खबरें है।
और पढ़ें: IRCTC ने वेबसाइट को किया अपग्रेड, पहले ही बता देगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगा या नहीं
वहीं उत्तर प्रदेश में भी 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। उन्नाव में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत और 5 अन्य घायल हुए है। रायबरेली में 3, पीलीभित में 2 और कानपुर में 2 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 2 अन्य लोगों की भी मौत हुई है हालांकि अब तक इनके लोकेशन की जानकारी नहीं मिली है।
मौसम वैज्ञानिकों ने इसे प्री-मॉनसून बारिश बताया है, जिसके लक्षण तीन-चार दिन पहले से बन रहे थे। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार केरल में अगले 24 घंटे के अंदर मॉनसून दस्तक देगा।
और पढ़ें: कैराना उपचुनाव: EVM मशीनों में खराबी की खबरें बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गईं: चुनाव आयोग
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य