केरल: कोल्लम में पुल ढहा, महिला की मौत, 30 से अधिक घायल
सरकारी स्वामित्व वाले केरल खनिज एवं धातु लिमिटेड (केएमएमएल) की दो इकाइयों को जोड़ने वाला, एक जलाशय पर निर्मित, लोहे का एक पुराना पुल सोमवार को ढह गया।
कोल्लम:
सरकारी स्वामित्व वाले केरल खनिज एवं धातु लिमिटेड (केएमएमएल) की दो इकाइयों को जोड़ने वाला, एक जलाशय पर निर्मित, लोहे का एक पुराना पुल सोमवार को ढह गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।
हादसा सुबह लगभग 10.45 बजे हुआ। इस वक्त केएमएमएल के ज्यादतर कर्मचारी पुल का प्रयोग करते हैं। मृतका की पहचान श्यामला देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की मरम्मत का कार्य बरसों से नहीं हुआ था।
और पढ़ें: SC का आदेश- हदिया की खुली अदालत में होगी सुनवाई
केरल: कोल्लम में पुल ढहा, महिला की मौत
पुल को पार कर रहे लोग उनके ऊपर गिरी लोहे की छड़ों से जख्मी हुए हैं। बचाव कार्य में मदद कर रहे एक शख्स ने कहा कि जो लोग जख्मी हुए हैं, उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही कुछ को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां