logo-image

केरल में बाढ़ का कहर, आप विधायक और मंत्री बाढ़ ग्रस्त राज्य के लिए दान करेंगे वेतन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी के सभी मंत्री, विधायक और सांसद अपनी एक महीने की तनख्वाह बाढ़ग्रस्त केरल राज्य के लिए दान करेंगे।

Updated on: 18 Aug 2018, 06:46 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी के सभी मंत्री, विधायक और सांसद अपनी एक महीने की तनख्वाह बाढ़ग्रस्त केरल राज्य के लिए दान करेंगे। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'सभी आप विधायक, सांसद और मंत्री केरल के लिए अपनी एक महीने की तनख्वाह दान कर रहे हैं।' दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को बाढ़ ग्रस्त केरल को 10 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की थी।

केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 324 तक पहुंच गई है। राज्य में कई जगहों पर बचाव कार्य जारी है। राज्य में आठ अगस्त से 2.23 लाख लोगों को राज्य भर के 1,568 राहत शिविरों में रखा गया है। कासरगोड और तिरुवनंतपुरम को छोड़कर राज्य के 14 जिलों में से 12 में रेड अलर्ट जारी है। 

और पढ़ें: विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे केरल के लिए आगे आया UAE , पीड़ितों की मदद का किया वादा

कुदरत की मार झेल रहे केरल की मदद के लिए देश के कई राज्य आगे आये है। अरब अमीरात ने भी बाढ़ग्रस्त राज्य की मदद का वादा किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज केरल का हवाई सर्वेक्षण किया। केरल इतिहास में 100 साल बद ऐसी विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहा है।