logo-image

कर्नाटक: येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण की घोषणा कर बीजेपी ने डिलीट किया ट्वीट

कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर सियासी खेल अपने चरम पर है। बुधवार को कर्नाटक बीजेपी ने ट्वीट कर बताया कि बी एस येदियुरप्पा गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।

Updated on: 16 May 2018, 11:33 PM

बेंगलुरु:

कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर सियासी खेल अपने चरम पर है। बुधवार को कर्नाटक बीजेपी ने ट्वीट कर बताया कि बी एस येदियुरप्पा गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।

राज्यपाल के सामने सरकार बनाने के दावे के बीच कर्नाटक बीजेपी का यह ट्वीट पहले डिलीट कर दिया गया, लेकिन फिर से वही ट्वीट किया गया।

कर्नाटक बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा, 'वह क्षण जिसका करोड़ों कर्नाटकवासी इंतजार कर रहें वह यहां है। श्री बी एस येदियुरप्पा कल सुबह 9:30 बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हमारा सुवर्ण कर्नाटक बनाने का आंदोलन शुरू हो चुका है।'

 

बीजपी कर्नाटक ने ट्वीट कर किया डिलीट
बीजपी कर्नाटक ने ट्वीट कर किया डिलीट

इससे पहले दिन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा राज्यपाल वजुभाई वाला के सामने पेश किया था।

साथ ही कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) (जेडीएस) गठबंधन भी राज्यपाल को 117 विधायकों की सूची सौंपकर सरकार बनाने का पेश कर चुकी है।

बता दें कि कर्नाटक में सरकार बनाने का निर्णय अब राज्यपाल के हाथ में चला गया है।