logo-image

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को 5 किताबें गिफ्ट की

रविवार को राजधानी बेंगलुरु में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मेट्रो रेल से यात्रा की और शहर की मशहूर चर्च स्ट्रीट में किताब के दुकानों पर भी खरीददारी के लिए गए।

Updated on: 08 Apr 2018, 09:01 PM

बेंगलुरु:

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार राज्य के विभिन्न इलाकों में रैली कर रहे हैं।

रविवार को राजधानी बेंगलुरु में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मेट्रो रेल से यात्रा की और शहर की मशहूर चर्च स्ट्रीट में किताब के दुकानों पर भी खरीददारी के लिए गए।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को बुक स्टोर से पांच किताबें खरीदकर गिफ्ट दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले महीने 12 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार से राज्य में जनाशिर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं।

राज्य में 12 मई को एक चरण में राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं वहीं नतीजे 15 मई को आएंगे। सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दोनों चुनाव जीतने की पूरी कोशिश कर रही है।

और पढ़ें: शाह पर राहुल गांधी का तंज, कहा-देश में बस दो ही 'इंसान', बाकी सब 'जानवर'