कर्नाटक: फ्लोर टेस्ट पर बोले येदियुरप्पा, सदन में साबित करेंगे बहुमत
शीर्ष अदालत का सदन में बहुमत साबित करने का आदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद आया है।
नई दिल्ली:
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को शनिवार शाम चार बजे विश्वास मत साबित करने के आदेश के बाद येदियुरप्पा ने कहा है कि उन्हें सदन में विश्वास मत जीतने का पूर्ण विश्वास है।
येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, 'हम सर्वोच्च न्यायालय के शनिवार को सदन में 4 बजे बहुमत साबित करने के आदेश का स्वागत करते हैं। हम अपना बहुमत साबित करने को लेकर आश्वस्त हैं।'
शीर्ष अदालत का सदन में बहुमत साबित करने का आदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद आया है।
राज्य विधानसभा के 12 मई को 222 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। बीजेपी का यह आंकड़ा सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़े 112 से आठ कम है।
कांग्रेस व जनता दल (सेक्युलर) ने चुनाव के बाद गठबंधन बनाया है। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 78 व जेडीएस को 37 सीटें मिली हैं।
और पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक मे शनिवार को बहुमत परीक्षण का दिया आदेश, शाम 4 बजे होगा फ्लोर टेस्ट
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Salman Khan Spotted in Airport: घर में फायरिंग के बाद काम पर निकले सलमान, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के साथ हुए स्पॉट
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य