logo-image

न्यायमूर्ति कल्पेश झवेरी ने ओडिशा के मुख्य न्यायाधीश की ली शपथ

न्यायमूर्ति कल्पेश सत्येंद्र झवेरी ने ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।

Updated on: 12 Aug 2018, 11:11 PM

कटक:

न्यायमूर्ति कल्पेश सत्येंद्र झवेरी ने ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।

न्यायमूर्ति केएम जोसेफ और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी के साथ न्यायमूर्ति विनीत सरन के सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के बाद न्यायमूर्ति झवेरी को यह पद दिया गया है।

ये भी पढ़ें: बचपन में चोरी हुआ सर्फबोर्ड 40 साल बाद मालिक को वापस मिला

इससे पहले, न्यायमूर्ति झवेरी राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।

न्यायमूर्ति झवेरी को मार्च 2004 में गुजरात उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया और जून 2005 में वह स्थायी न्यायाधीश बने। उन्हें अगस्त 2016 में राजस्थान उच्च न्यायालय भेजा गया।

ये भी पढ़ें: डोकलाम विवाद पर चीन से निपटने के लिए भारत ले भूटान का साथ!