झारखंड के 20 लोगों पर दर्ज देशद्रोह का मुकदमा वापस हो: स्वराज इंडिया
राजनीतिक दल स्वराज इंडिया ने झारखंड में 20 नागरिकों पर फेसबुक पोस्ट के आधार पर लगाए गए देशद्रोह के मुकदमों को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
नई दिल्ली:
राजनीतिक दल स्वराज इंडिया ने झारखंड में 20 नागरिकों पर फेसबुक पोस्ट के आधार पर लगाए गए देशद्रोह के मुकदमों को तुरंत वापस लेने की मांग की है। पार्टी ने कहा कि जिन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है उनमें कुछ सरकारी सेवक, कुछ बैंककर्मी, कुछ लेखक, पत्रकार और कुछ समाजसेवी शामिल हैं।
पुलिस की तरफ से आरोप लगाया गया कि इन लोगों ने अपने फेसबुक पोस्ट में संविधान की गलत व्याख्या कर आदिवासियों को उकसाया, जिसके फलस्वरूप आंदोलनरत आदिवासियों ने सांसद कड़िया मुंडा के सुरक्षा गाडरें का अपहरण कर लिया।
स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने झारखंड सरकार के इस कार्यवाई की भर्त्सना करते हुए कहा, 'यह अत्यंत अफसोसजनक है कि राज्य की पुलिस खुद असंवैधानिक ढंग से काम करते हुए नागरिकों पर संविधान की गलत व्याख्या का आरोप लगा रही है। साथ ही, उच्चत्तम न्यायालय के फैसलों की अवहेलना करते हुए उल्टे नागरिकों पर ही देशद्रोह का आरोप मढ़ा जा रहा है। भारतीय लोकतंत्र और संविधान के हर रक्षक और जिम्मेदार नागरिकों को झारखंड सरकार की इस पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ मजबूती से आवाज उठानी होगी।'
और पढ़ें: भारत पेट्रोलियम के प्लांट में जबरदस्त विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, 45 लोग घायल
मुकदमों को खारिज करने की मांग करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि नागरिक अधिकारों की बात हो या मीडिया के स्वतंत्रता की, आज हमारी सरकारों द्वारा देशभर में अभिव्यक्ति पर लगाम लगाने की अलोकतांत्रिक कोशिशें हो रही हैं। सत्ताधारी पार्टी, उनके शीर्ष नेता या नीति की आलोचना भर से सरकार तिलमिला रही है और विरोधी स्वरों को हर हथकंडे का प्रयोग करके दबाया जा रहा है।
उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ उठाए गए ऐसे हर कदम या दमन की कार्रवाई के खिलाफ स्वराज इंडिया मजबूती से खड़ी है।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य