logo-image

जम्मू में भूस्खलन से सात लोगों की मौत और 33 घायल

जम्मू में रविवार को भूस्खलन की वजह से सात लोगों की मौत हो गई है।

Updated on: 16 Jul 2018, 12:11 AM

नई दिल्ली:

जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को भूस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 33 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि रियासी के सेहर बाबा इलाके में एक झरने के अंदर बड़ी संख्या में लोग नहा रहे थे, तभी भूस्खलन हो गया, जिससे लोग इसके नीचे दब गए।

जानकारी के मुताबिक वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालु रास्ते में एक झरने के पास नहाने के लिए रुक गए। झरने में नहाने के दौरान ही श्रद्धालुओं के ऊपर एक चट्टान गिर गई। 

चट्टान के गिरने से सात लोगों की मौत हो गई उसमें से छह लोगों की पहचान हो चुकी है। छह लोग जम्मू जिला के रहने वाले हैं। मृतक की पहचान सचिन कुमार, सन्नी कुमार, लकी, कमल शर्मा प्रीति गुप्ता और दर्शना देवी के रूप में हुई हैं।

उत्तर प्रदेश के अशोक कुमार और उनका पांच साल का बेटा घायल में शामिल हैं। घायल लोगों को रियासी जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सरकार ने मृतक परिवार को 4 लाख रूपये और घायल को 30 हजार रूपये मुआवजा देने का वादा किया है।

आर्मी और पुलिस द्वारा शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन को कुछ घंटे बाद खत्म कर दिया गया था।

और पढ़ें: VIDEO: बेटों के साथ रोड ट्रिप पर निकले ऋतिक रोशन, ऋदान ने रीक्रिएट किया 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' मोमेंट