जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में सेना ने पुलिस को पीटा, 6 घायल, FIR दर्ज
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना और पुलिस की झड़प में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
highlights
- जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में पुलिस ने सेना पर लगाया मारपीट का आरोप, 6 घायल
- 6 घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, एफआईआर दर्ज
- पुलिस ने कहा, चेक-पोस्ट पर सेना ने पुलिस से मारपीट की
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना और पुलिस की झड़प में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस और सेना के बीच मारपीट उस समय शुरू हुई जब गांदरबल जिले के गुंड में पुलिस ने चेक-पोस्ट पर सेना के वाहन को रोका।
इस मामले में पुलिस ने सेना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को प्राइवेट गाड़ियों से 24 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान गुंड स्थित नाका से गुजर रहे थे। तभी उन्हें रुटीन चेकिंग के दौरान रोका गया। सेना के जवान सादे कपड़े में थे।
पुलिस ने कहा, 'सेना के जवान गाड़ी से उतरे और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से मारपीट की।'
Scuffle between Army personnel and Police in J&K's Ganderbal after argument at a checkpoint. Police register case pic.twitter.com/TqvxAvzYDQ
— ANI (@ANI_news) July 22, 2017
पुलिस ने बताया कि बाद में सेना के जवानों ने गुंड पुलिस स्टेशन में भी तोड़फोड़ की और वहां मौजूद पुलिसकर्मी से मारपीट की। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें: सेना के पास महज दस दिनों की लड़ाई के लिए गोला-बारूद का रिज़र्व
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में