logo-image

सीमा पर जवानों की दिवाली, दीपों से सजाया बॉर्डर

दिवाली के शुभ मौके पर पूरे भारत के साथ सेना के जवान भी त्योहार को सीमा पर भरपूर तरीके से मना रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में जवानों ने दिवाली मनाने के लिए बॉर्डर क्षेत्र को दीपों से सजाया है।

Updated on: 19 Oct 2017, 08:51 AM

नई दिल्ली:

दिवाली के शुभ मौके पर पूरे भारत के साथ सेना के जवान भी त्योहार को सीमा पर भरपूर तरीके से मना रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में जवानों ने दिवाली मनाने के लिए बॉर्डर क्षेत्र को दीपों से सजाया है। 

बीते कुछ दिनों से पुंछ लगातार सीज़फायर उल्लंघन का सामना कर रहा है लेकिन सबके बावजूद सेना के जवानों के उत्साह में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है और उसी का प्रतीक है जवानों का पूरे जोश के साथ दिवाली की तैयारियों का आगाज़ करना। 

मुहूर्त ट्रेडिंग: एक घंटे के लिए खुलेंगे शेयर बाजार, शाम 6:30 से 7:30 बजे तक होगा कारोबार

एक जवान ने कह, 'देशवासियों को दिवाली को पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए। हम यहां पर तैनात हैं और दुश्मन को जवाब देने के लिए तैयार है।' पूरे देश में वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा बल ने साथी जवानों और गांववासियों के साथ दीवाली का त्योहार भी मनाया है। 

इस दिन श्री राम रावण को मार लंका पर विजय प्राप्त कर पूरे 14 साल बाद अयोध्या लौटे थे। इसके अलावा दिवाली पर देवी लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। माना जाता है कि आज के दिन देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो कर घर को धन धान्य से परिपूर्ण करती है।

जगमगा उठा अयोध्या, योगी बोले- पहले था रावण राज, अब रामराज में होगा विकास

दिवाली के दिन पूरा देश रोशनी और साजोसज्जा से जगमगा रहा है।

यह भी पढ़ें: मैडम तुसाद में लगेगा वरुण धवन का मोम का पुतला, 2018 में होगा अनावरण

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें