logo-image

आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा जारी, जम्मू से तीन हजार यात्रियों का जत्था रवाना

आतंकी हमला भी अमरनाथ यात्रियों का मनोबल नहीं डिगा पाया है। सोमवार रात अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमले में 7 लोगों के मारे जाने के बाद आज सुबह यात्रियों का नया जत्था यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया है।

Updated on: 11 Jul 2017, 10:28 AM

highlights

  • आतंकी हमला भी अमरनाथ यात्रियों का मनोबल नहीं डिगा पाया है
  • आतंकी हमले के बाद यात्रियों का नया जत्था यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया है
  • जम्मू से 3,289 यात्रियों के नए जत्थे को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया गया है

नई दिल्ली:

आतंकी हमला भी अमरनाथ यात्रियों का मनोबल नहीं डिगा पाया है। सोमवार रात अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमले में 7 लोगों के मारे जाने के बाद आज सुबह यात्रियों का नया जत्था यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया है।

जम्मू से 3,289 यात्रियों के नए जत्थे को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया गया है। गौरतलब है कि सोमवार को रात हुए हमले के तत्काल बाद ही राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने साफ कर दिया था कि वह आतंकियों को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगी और यात्रा जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि हमले का मकसद अमरनाथ यात्रा को रोकने के लिए किया गया था। इसलिए हमले के बावजूद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा जारी रहेगी।

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पर हुए हमले के बाद देश भर में अलर्ट जारी किया गया है।

अमरनाथ यात्रियों पर कैसे हुआ हमला, कहां हुई चूक, 10 प्वाइंट में जानिए

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आपात बैठक बुलाई है। आज सुबह 10 बजे होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, आईबी, रॉ और सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

हमले में मारे गए सभी यात्री गुजरात और महाराष्ट्र के हैं।

PM ने अमरनाथ अटैक पर जताया दुख, सोनिया बोलीं- मानवता पर हमला