logo-image

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है गूगल डूडल

गूगल ने आठ तस्वीरों के जरिए कला से लेकर विज्ञान क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को याद किया।

Updated on: 08 Mar 2017, 02:06 PM

नई दिल्ली:

पूरी दुनिया में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन को दुनिया का सबसे बड़ा सर्च ईंजन गूगल यानी Google अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल का डूडल भी बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रंग में रंगा दिखा।

गूगल ने आठ तस्वीरों के जरिए कला से लेकर विज्ञान क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को याद किया। गूगल के डूडल की पहली तस्वीर में एक बुजुर्ग महिला एक छोटी बच्ची को उन महिलाओं की कहानी सुना रही है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई और कई लोगों के लिए प्रेरणा बनीं।

ये भी पढ़ें: समाज को चुनौती दे रही बॉलीवुड की महिला लिरिसिस्ट कौसर मुनीर

एक अन्य तस्वीर में नन्ही बच्ची उन 13 महिलाओं की कहानियों के बारे में सोचती हैं। ये महिलाएं पायलट, गायिका, एस्ट्रोनॉट, शास्त्रीय नृत्यांगना, वैज्ञानिक, चिकित्सक, लॉन टेनिस खिलाड़ी हैं।

गौरतलब है कि 28 फरवरी 1909 में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में महिला दिवस का ऐलान किया था। इसके बाद आठ मार्च को रूसी क्रांति में महिला दिवस की गूंज गूंजी और 1965 में इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश का ऐलान किया गया।

ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: 1909 में पहली बार मनाया गया था, जानें दिलचस्प बातें

संयुक्त राष्ट्र ने 1977 में आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मंजूरी दी और तब से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जानिए, अब कैसे टमाटर और अंडे से बनेंगे वाहनों के टायर!