इंदु मल्होत्रा ने सुप्रीम कोर्ट की जज के रूप में ली शपथ
वरिष्ठ वकील इंदु मल्होत्रा ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की जज के रूप में शपथ ली।
नई दिल्ली:
वरिष्ठ वकील इंदु मल्होत्रा ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की जज के रूप में शपथ ली। इंदु मल्होत्रा का शपथ ग्रहण ऐसे समय में हो रहा है, जब नरेंद्र मोदी सरकार ने न्यायाधीश केएम जोसेफ की सिफारिश पुनर्विचार के लिए वापस भेज दी है।
मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने इंदु मल्होत्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनका कार्यकाल तीन साल से थोड़ा अधिक का रहेगा।
इंदु मल्होत्रा के शपथ लेने के साथ शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों की संख्या 25 हो गई है लेकिन यह संख्या न्यायाधीशों की वास्तविक संख्या 31 से छह कम है।
Indu Malhotra sworn in as Supreme Court judge, she was administered oath of office by Chief Justice of India (CJI) Dipak Misra. pic.twitter.com/OvX22R1Dpe
— ANI (@ANI) April 27, 2018
यह पहली बार है कि शीर्ष अदालत में दो महिला न्यायाधीश हैं दूसरी न्यायाधीश आर भानुमति है। सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जस्टिस न्यायमूर्ति फातिमा बीबी थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य