logo-image

इंदौर का युवक बना एक नए देश का राजा, पिता को बनाया प्रधानमंत्री

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुयश ने इजिप्ट और सुडान के बीच 800 स्क्वायर फीट की ऐसी जगह खोज निकाली है जो नो मेंस लैंड है और उसपर किसी भी देश का दावा नहीं है।

Updated on: 15 Nov 2017, 05:11 PM

highlights

  • सुयश नाम के शख्स ने बनाया अपना अलग देश
  • सुयश ने देश का नाम रखा 'किंगडम ऑफ दीक्षित' 

नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश के रहने वाले 24 साल के सुयश दीक्षित नाम के शख्स ने खुद का देश बना लिया है। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुयश ने इजिप्ट और सुडान के बीच 800 स्क्वायर फीट की ऐसी जगह खोज निकाली है जो नो मेंस लैंड है और उसपर किसी भी देश का दावा नहीं है।

सुयश ने जमीन के उस टुकड़े का नाम 'किंगडम ऑफ दीक्षित' रखा है। सुयश ने बताया कि ये पूरा इलाका रेगिस्तान है जहां आराम से रहा जा सकता है। सुयश के मुताबिक उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए 319 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ी।

सुयश ने ना सिर्फ फेसबुक पर इसका सार्वजनिक ऐलान किया बल्कि अपने देश के लिए kingdomofdixit.gov.best नाम की वेबसाइट भी बनाई है।

यहां दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने खुद को इस देश का राजा घोषित किया है जबकि अपने पिता को देश का प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सेना का प्रमुख बनाया है।।

सुयश ने अपनी वेबसाइट पर देश में कई पद खाली होने का दावा भी किया है और लोगों से अपील की है कि वो इन पदों पर नियुक्ति के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

खासबताय ये हैं कि सुयश ने अपने इस नए देश का राष्ट्रीय जानवर छिपकिली को बनाया है क्योंकि वहां उन्हें सिर्फ छिपकिली ही नजर आई।

उसे अपना देश बनाने और मान्यता दिलाने के लिए सुयश संयुक्त राष्ट्र संघ में भी आवेदन देंगे। सुयश ने बताया कि वो अपने किंगडम में पोहे की फैक्ट्री लगाएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मैं भारत वापस आ गया हूं और फिर अगले साले अपने किंगडम जाउंगा।' सुयश के मुताबिक अभी उनके नियुक्त मंत्री किंगडम संभालेंगे।