logo-image

अगर आप ट्रेन में करने जा रहे हैं यात्रा तो जान लीजिए नई टाइमिंग, कई गाड़ियों के समय में बदलाव

एक नवंबर से रेलवे ने अपनी समय सारिणी लागू किया है जिसमें कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

Updated on: 01 Nov 2017, 08:25 AM

highlights

  • इलाहाबाद डिवीजन की 48, झांसी डिवीजन की 20 और आगरा डिवीजन की 19 ट्रेनों का वक्त बदला गया है
  • नई समय सारिणी में दिल्ली दुंरतो एक्सप्रेस अब इलाहाबाद पहुंचने में 20 मिनट कम समय लेगी
  • कानपुर से होकर जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस आप सुपरफास्ट हो जायेगी

नई दिल्ली:

ठंड की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ भारतीय रेल ने कई ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। एक नवंबर से रेलवे ने ट्रेनों की आवाजाही की टाइमिंग में बदलाव किया है।

इसमें इलाहाबाद डिवीजन की 48, झांसी डिवीजन की 20 और आगरा डिवीजन की 19 ट्रेनों का वक्त बदला गया है। जिन ट्रेनों का समय बदल रहा है उसमें इलाहाबाद-दिल्ली दुंरतो और इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस मुख्य रूप से शामिल हैं।

इसके साथ ही नई समय सारिणी में एक साल के दौरान शुरू की गई ट्रेनों को भी जगह दी गई है। लेटलतीफी के लिए चर्चित भारतीय रेल ट्रेनों की भी स्पीड बढ़ाएगा। 

इसमें इलाहबाद-कानपुर ईएमयू और हरिद्वार एक्सप्रेस का नाम शामिल है। वहीं कानपुर से होकर जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस आप सुपरफास्ट हो जायेगी।

नई समय सारिणी में दिल्ली दुंरतो एक्सप्रेस अब इलाहाबाद पहुंचने में 20 मिनट कम समय लेगी।

गाड़ी संख्या 12276 नई दिल्ली से रात 10.40 बजे चलने के बाद अब सुबह 05.50 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी। अभी दुरंतो सुबह 06.10 बजे इलाहाबाद पहुंचती है।

इसी तरह इलाहाबाद से रात 10.40 बजे रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12275 दुरंतो अब रात 10.15 बजे रवाना होगी।

इसी तरह इलाहाबाद से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 14115 का समय में भी बदलाव किया जा रहा है। अब यह ट्रेन रात 11.25 की बजाय रात 11.45 बजे रवाना होगी।

लेकिन हरिद्वार पहुंचने का समय दिन में 1.50 बजे ही रहेगा। ऐसे में हरिद्वार एक्सप्रेस अब इलाहाबाद से हरिद्वार पहुंचने में 20 मिनट का कम समय लेगी।

अब इलाहाबाद से कानपुर जाने वाली ईएमयू भी अब पांच मिनट पहले ही कानपुर पहुंच जाएगी।

नई समय सारिणी में गाड़ी संख्या 64591 ईएमयू सुबह 11.40 की बजाय सुबह 11.30 बजे कानपुर पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें: रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा, अगले 5 साल में बनेंगी 10 लाख नौकरियां

इन ट्रेनों का बदलेगा समय

14115 हरिद्वार एक्सप्रेस,12427 रीवा एक्सप्रेस,12323 हावड़ा-आनंद विहार,15548 एलटीटी-जयनगर,19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस,12168 वाराणसी-एलटीटी,12295 संघमित्रा एक्सप्रेस,11062 दरभंगा-एलटीटी,12311 हावड़ा-कालका मेल,उधमपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का समय बदलेगा।

इन ट्रेनों के बदलें हैं नंबर

मथुरा-छपरा एक्सप्रेस का 15107/15108 का नंबर 22531/22532 एवं भुवनेश्वर-नई दिल्ली का 22811/22812 की बजाय 20817/20818 हो जाएगा।

इसके अलावा इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के नंबर में भी बदलाव हो रहा है।

इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस का नंबर अब 24155/24156 की बजाय 22431/22432 है। वहीं एलटीटी-दरभंगा पवन का नंबर 11065/11066 की बजाय 11061/11062 हो जाएगा।

समयसारिणी में हुई शामिल ट्रेनें

12571/12572 गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्स. (साप्ताहिक)

19305/19306 इंदौर-गुवाहाटी (साप्ताहिक)

20903/20904 वडोदरा-वाराणसी महामना एक्स. (साप्ताहिक)

22167/22168 सिंगरौली-निजामुद्दीन (साप्ताहिक)

17323/17324 हुबली-वाराणसी (साप्ताहिक)

22427/22428 आनंद विहार-बलिया (साप्ताहिक)

15063/15064 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक (साप्ताहिक)

16793/16794 रामेश्वरम-फैजाबाद (साप्ताहिक)

15067/15068 गोरखपुर-बांद्रा (साप्ताहिक)

22433/22434 आनंद विहार-गाजीपुर सिटी (सप्ताह में दो दिन)

14117/14118 इलाहाबाद-बस्ती (सप्ताह में पांच दिन)

19041/09042 बांद्रा-गाजीपुर सिटी (सप्ताह में दो दिन)

15065/15066 गोरखपुर-पनवेल (सप्ताह में चार दिन)

22163/22164 भोपाल-खजुराहो (प्रतिदिन)

11901/11902 मथुरा-कुरुक्षेत्र (सप्ताह में पांच दिन)

इलाहाबाद से आनंद विहार के बीच शुरू होने वाली हमसफर एक्सप्रेस को भी स्थान मिला है। रेलवे की समय सारिणी में हमसफर एक्सप्रेस के इलाहाबाद और आनंद विहार टर्मिनल में आगमन-प्रस्थान का समय दिखाया जा रहा है। हालांकि इस ट्रेन का संचालन और कॉमर्शियल स्टॉपेज कहां होंगे इसकी जानकारी समय सारिणी में फिलहाल मौजूद नहीं है।

इलाहाबाद से हमसफर एक्सप्रेस का प्रस्थान हर सोमवार, बुधवार एवं शनिवार की रात 10.20 रहेगा जो सुबह 06.15 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी।

इसी तरह आनंद विहार से हमसफर एक्सप्रेस मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार की रात 10.40 बजे चलकर सुबह 06.10 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें: गुजरात चुनाव 2017: राहुल गांधी तीन दिवसीय दौर पर वडोदरा पहुंचे, भरूच में करेंगे जनसभा