डोनाल्ड ट्रंप हो सकते हैं गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि, भारत ने भेजा न्योता
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 26 जनवरी 2019 में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हो सकते हैं।
नई दिल्ली:
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 26 जनवरी 2019 में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हो सकते हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले इस बात की जानकारी दी है।
अंग्रेजी अखबार की माने तो साल 2019 में गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शिरकत करने का न्योता भेजा गया है।
अखबार के मुताबिक भारत ने अमेरिका को यह न्योता अप्रैल महीने में भेजा था।
हालांकि अभी तक इस बारे में अमेरिका की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। बताया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन भारत के न्योते पर विचार कर रहा है।
अगर अमेरिकी राष्ट्रपति भारत का यह न्योता स्वीकार करते हैं तो दोनों देशों के बीच विदेश नीति को लेकर एक बड़ी कामयाबी मानी जाएगी।
ट्रंप अगर मुख्य अतिथि बनने पर हामी भर देते हैं तो यह दूसरा मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारत में गणतंत्र दिवस का मुख्य अतिथि होगा। इससे पहले साल 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बने थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह