logo-image

मणिपुर की राजधानी इम्फाल में IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ के दो जवान घायल

धमाके में दो सीआरपीएफ जवानों के घायल होने की ख़बर है।

Updated on: 07 Jan 2017, 11:33 PM

नई दिल्ली:

मणिपुर में शनिवार शाम एक आईईडी ब्लास्ट हुआ है। यह ब्लास्ट इंफाल के सीआरपीएफ कैंप के पास लगभग 6:30 बजे शाम में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक धमाके में दो सीआरपीएफ जवानों के घायल होने की ख़बर है। इसके अलावा अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

पुलिस बल मौके पर पहुंच गयी है और धमाके से संबंधित जानकारियां जुटा रही है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि धमाका किसने किया है।

 

इससे पहले मणिपुर-म्यांमार सीमा के साजिक तंपक में 26 नवम्बर की सुबह घात लगाकर उग्रवादियों ने एक गश्ती दल पर हमला किया था। इस हमले में विशेष अर्द्धसैनिक बल के 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

वहीं 29 अक्टूबर की सुबह भी मणिपुर में आईईडी ब्लास्ट हुआ था। यह ब्लास्ट इंफाल के एमजी एवन्यू के मेजरखुल गेट के पास लगभग 7:30 बजे हुआ था। हालांकि धमाके में सिर्फ एक कार को नुकसान पहुंचा था।