logo-image

हिमाचल प्रदेश चुनाव: जानें प्राकृतिक सुंदरता और कांगड़ा चाय के लिये मशहूर देवभूमि के कुछ रोचक तथ्य

25 जनवरी 1971 में हिमाचल प्रदेश देश का 18वां राज्य बना था। यहां के पहले मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार कांग्रेस पार्टी से थे। प्रदेश में वीरभद्र सिंह को मिला कर अब तक कुल 5 लोग ही मुख्यमंत्री बने हैं।

Updated on: 09 Nov 2017, 09:15 AM

नई दिल्ली:

68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में गुरुवार निर्णायक दिन है। गुरुवार (9 नवंबर) 2017 विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में वोटिंग होनी हैं। जहां प्रदेश की जनता अगले 5 साल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए अपना मत देगी।

ऐसे समय में आइए एक डाल लेते हैं राज्य के कुछ ख़ास तथ्यों पर -

1. बीते 5 साल से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी ओर से प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना है। मज़ेदार बात यह है कि बीते 23 साल से यहां हर चुनाव में सरकार बदल जाती है।

2. प्राकृतिक सुंदरता के लिए हिमाचल प्रदेश देश में मशहूर है। राज्य की दो राजधानी है शिमला और धर्मशाला (विंटर कैपिटल)। पर्यटन राज्य का महत्वपूर्ण रोजगार है।

3. 25 जनवरी 1971 में हिमाचल प्रदेश देश का 18वां राज्य बना था। यहां के पहले मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार कांग्रेस पार्टी से थे। प्रदेश में वीरभद्र सिंह को मिला कर अब तक कुल 5 लोग ही मुख्यमंत्री बने हैं।

4. स्मार्ट सिटी के लिए हिमाचल प्रदेश से दो शहरों का नाम शामिल हैं। धर्मशाला और शिमला। धर्मशाला तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा का यहां मुख्य केंद्र है।

हिमाचल चुनाव: धर्मशाला में 1000 से ज्यादा तिब्बती वोटिंग को लेकर बंटे

5. सबसे साफ शहरों की लिस्ट में हिमाचल के सिर्फ दो शहर शामिल है - शिमला (47) - कुल्लू (259)। कुल 434 शहरों की लिस्ट थी।

6. हिमाचल प्रदेश खुले में शौचालय मुक्त (ODF) होने वाल दूसरा राज्य बना था।

7. राज्य में शिक्षा की दर आज़ादी के बाद से (1948) अब तक (2011 मतगणना) तक 7% से बढ़कर 82% हो चुकी है।

8. राज्य के 70% लोग कृषि पर निर्भर है। यहां हाल ही में हॉर्टीकल्चर (फल, फूल, सब्जियों की खेती) के लिए वर्ल्ड बैंक ने 1134 करोड़ रुपये का लोन दिया है। सेब और कांगड़ा की चाय के लिए प्रसिद्ध है हिमाचल प्रदेश। 

हिमाचल: कांग्रेस से वीरभद्र और BJP से धूमल आजमाएंगे लक

9. हिमाचल प्रदेश का उना ज़िले में कांगड़ा और पंडोगा इंडस्ट्री एरिया के तौर पर बनाए जा रहे हैं। विकास के नाम पर यहां खेलों को बढ़ावा दिए जाने की कोशिश में जवाली में फुटबॉल स्टेडियम बन रहा है।

10. पीएम मोदी ने हाल ही में उड़ान स्कीम के तह्त सस्ती एयरलाइन्स की शुरूआत हिमाचल प्रदेश के शिमला से की थी। उड़ान के तह्त शिमला से दिल्ली के बीच विमान यात्रा शुरू की।

11. अमेरिका फिल्म फेस्टिवल में हिमाचल की फिल्म 'सांझ' को अवॉर्ड दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाने वाली यह पहली भारतीय फिल्म फिल्म है।

12. ग्रेट बैकयार्ड सर्वे काउंट के एक सर्वे के मुताबिक, भारत में कुल 1263 पक्षियों की प्रजातियां है जिसमें से 564 प्रजातियां हिमाचल प्रदेश में पाईं जाती है। जिसमें सबसे ज़्यादा अकेले कांगड़ा में ही है (553)।

यह भी पढ़ें: 'बागी 2': टाइगर श्रॉफ का नया लुक सोशल मीडिया पर छाया

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें