हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों की पहली सूची आज हो सकती है जारी
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों के नाम की आज घोषणा की जा सकती है।
highlights
- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों के नाम की आज घोषणा की जा सकती है
- सीईसी ने उम्मीदवारों की पहली सूची पर मुहर लगा दी है, जिसे आज जारी किए जाने की संभावना है
नई दिल्ली:
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशियों की पहली सूची की आज घोषणा की जा सकती है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय किए जाने को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी प्रेसिडेंट अमित शाह की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई थी।
हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं।
खबरों के मुताबिक सीईसी ने उम्मीदवारों की पहली सूची पर मुहर लगा दी है, जिसे आज जारी किए जाने की संभावना है।
सीईसी की बैठक में प्रेम कुमार धूमल और सीईसी के सदस्य एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल हुए। नड्डा को हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है।
हालांकि पार्टी ने आधिकारिक रूप से अभी तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।
और पढ़ें: हिमाचल में बजा चुनावी बिगुल, 9 नवंबर को वोटिंग 18 दिसंबर को गिनती
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें