2019 चुनावों को लेकर 'आप' का एलान, हरियाणा की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
आम आदमी पार्टी (आप) 2019 में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों और 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
नई दिल्ली:
आम आदमी पार्टी (आप) 2019 में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों और 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आप के हरियाणा संयोजक नवीन जयहिंद ने कहा, 'पार्टी द्वारा दिल्ली में किए गए विकास कार्य के आधार पर हम हरियाणा में चुनाव लड़ेंगे।'
वह यहां महरौली-गुरुग्राम रोड के पास स्थानीय नेता महेश यादव के समर्थकों सहित पार्टी में शामिल होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
यादव केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद राव इंद्रजीत सिंह के संगठन इंसाफ मंच हरियाणा की युवा इकाई के अध्यक्ष थे।
आप ने हरियाणा में पिछला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में